झारखंड के बनियाबांध में मिला 20 किलो का आईडी बम, सीआरपीएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले राज्य पुलिस, सीआरपीएफ का नक्सलियों के विरुद्ध ऑपरेशन तेज हो गया है। यहां चतरा पुलिस ने गुरुवार को 20 किलो का आईडी बम बरामद किया। यह बम राजपुर थाना क्षेत्र के बनियाबांध जंगल में मिला। उसके अलावा 5 किलो गन पाउडर भी बरामद किया गया। एएसपी अभियान निगम प्रसाद ने बताया कि नक्सलियों द्वारा उत्पात मचाए जाने के मंसूबों को ध्वस्त करने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी हैं। सीआरपीएफ की टीम बनियाबांध जंगल में अभियान चला रही है।

IED bomb Recovers from jharkhand jungle, CRPF search operations

आईडी बम के बारे में सूचना मिली थी कि जंगल इलाके में माओवादियों द्वारा पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसा किया गया है। जिसके बाद टीम भेजी गईं। टीम उस जगह पहुंची, जहां आइडी बम लगाया गया था। यह आईडी बम राजपुर थाना क्षेत्र के बनियाबांध जंगल इलाके में मिला। चुनाव के समय माओवादियों और नक्सलियों दोनों का खतरा रहेगा।

IED bomb Recovers from jharkhand jungle, CRPF search operations

अधिकारियों ने बताया कि अभियान में सीआरपीएफ-122 बटालियन की टीम शामिल हैं। साथ ही जिला पुलिस के जवान भी ड्यूटी पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+