झारखंड के इस गांव का बनेंगे सोशल एकाउंट, हर घर जुड़ेगा ईमेल से
जमशेदपुर। डिजिटल इंडिया कैंपेन के तह गांवों में डिजिटल लिट्रेसी बढ़ाने के लिए झारखंड के हिराचुनी गांव में बड़ा फैसला लिया गया है।

प्रदेश के पूर्व सिंघभूम से 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हिराचूनी गांव के पुरुषों की डिजिटल लिट्रेसी सबसे ज्यादा है। 300 लोगों के इस गांव में 60 घर हैं और इनमें ज्यादातर लोग इंटरनेट का प्रयोग करने में सक्षम हैं।
ज्यादा लोग हैं जागरूक
जिले के डिजिटल पब्लिक रिलेशन अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 के पास बसे इस गांव में हमने पाया कि हां लोग इंटरनेट के बारे में ज्यादा जागरूक हैं और उनके पास इंटरनेट चलाने के साधन भी उपलब्ध हैं।
संजय ने रविवार को हिराचूनी में पूर्व और मौजूदा ग्राम प्रधान, प्रज्ञा केंद्र के प्रतिनिधि और अन्य गांव वालों की मौजूदगी में एक बैठक की।
बैठक में इस बात का फैसला किया गया कि डिजिटल इंडिया कैंपेन को प्रोतसाहित करने के अंतर्गत इस गांव के हर शख्स की एक डिजिटल पहचान होगी।
जानकारी की गई इकट्ठा
60 में से 47 घरों की जानकारी इकट्ठा कर ली गई है जिनकी ईमेल आईडी, वाट्सएप ग्रुप बनेगा। ईमेल आईडी [email protected] होगी।
xyz उस परिवार के व्यक्ति का नाम होगा जिसके नाम पर उस घर का एकाउंट होगा।
गांव का अपना खुद का फेसबुक एकाउंट डिजिट हिराचूनी नाम से होगा साथ ही गांव का एक ब्लॉग भी इसी नाम से बनेगा।
संजय ने बताया गांव के अधिकतर युवा इंटरनेट चलाने में सक्षम हैं ऐसे में इस कैंपने को प्रोत्साहित करने में दिक्कत नहीं आएगी। गांव में अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी भी है।












Click it and Unblock the Notifications