रांची: झुंड से बिछड़कर खेत में पहुंच गया हाथी, मची दहशत
रांची। रांची से 60 किमी दूर सोनाहातू तेतला गांव में जंगली हाथियों का झुंड पहुंचने से दहशत मच गई। एक हाथी झुंड से बिछड़ कर खेतों में पहुंच गया और इधर-उधर दौड़ लगाता रहा। हाथियों के गांव के पास होने खबर सुनकर शाम होते ही सड़क सुनसान हो गई। लोगों ने बताया कि अगर ये हाथी गांव में घुस जाएगा तो इसके पीछे पूरा झुंड आ जाता और फसलों और घरों को नुकसान पहुंचाता है।

12 लोग हाथियों के शिकार हो चुके हैं
जानकारी के मुताबिक, सोनाहातू प्रखंड हाथी प्रभावित क्षेत्र है। यहां अक्सर हाथी उत्पात मचाते रहते हैं। पांच साल में करीब 12 लोग हाथियों के शिकार हो चुके हैं। हाथियों से गांव को बचाने के लिए हर राजस्व ग्राम में वन समिति गठित की गई है।
हाथी भागने के लिए दी जाती है ट्रेनिंग
सोनाहातू पूर्वी में जल्द सभी राजस्व ग्राम में कमेटी गठित करने के लिए कहा गया है। वन विभाग की मानें तो जिस गांव में हाथी का झुंड पहुंचेगा, उस गांव की वन समिति को हाथी भगाने के लिए 3000 रुपए दिए जाते हैं। इस राशि से संसाधनों की खरीदारी की जाती है। वहीं, जरूरत पड़ने पर वन समिति के सदस्यों को हाथी भागने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। फसल का नुकसान होने पर अंचल कार्यालय में प्रतिवेदन देने पर किसानों को मुआवजा दिया जाता है। वहीं, ग्रामीणों को हाथियों से बचाव के उपाय भी बताए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications