PM मोदी के नेतृत्‍व में लड़ा जाएगा झारखंड विधानसभा चुनाव: अमित शाह

रांची। बीते दिनों बीजेपी के कार्यक्रम में लगे 'जय श्री राम' के नारे को पार्टी ने गंभीरता से लिया है।आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 'जय श्रीराम' के नारे लगा रहे अपने ही कार्यकर्ताओं पर बरस पड़े।

amit shah jharkhand

चुनावी तैयारियों के चलते झारखंड दौरे पर आए शाह सोमवार की सुबह रांची के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पहुंचे। जैसे ही बातचीत खत्म कर शाह बाहर निकले वैसे ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 'जय श्रीराम' के नारे जोर-जोर से लगाए।

नारे लगते देख शाह तुरंत कार से बाहर निकले और कार्यकर्ताओं को जमकर फटकारा व कहा 'क्या मजाक बना रखे हो? यहां यह सब अच्छा लगता है? इतना चिल्ला रहे हो'। बस फटकार की देर थी कि सब के सब अचानक शांत हो गए।

पढ़ें- अब खुलेगी बाकियों की पोल
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार हर मुद्दे पर खरा उतरने की कोश‍िश में है व इसी का परिणाम है कि आज देश की जीडीपी बढ़नी शुरू हो गयी है व विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ रहा है।

हालांकि चुनावी मोहरे बिछाते हुए उन्होंने शिबू सोरेन पर जुबानी हमला किया कि बीजेपी के भय से लालू प्रसाद, नीतीश कुमार व गुरूजी शिबू सोरेन एक साथ आ रहे हैं। गौरतलब है कि शाह की फटकार के बाद कार्यकर्ताओं ने वैसा व्यवहार नहीं किया जैसा कि बीते दिनों कल्याण सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में देखने को मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+