प्रेम विवाह के बाद इस्लाम कुबूल करने के लिए महिला को बुरी तरह पीटा
रांची। संसद के शीतकालीन सत्र में घर वापसी के मुद्दे पर जमकर हंगामा होने के बाद केंद्र सरकार कटघरें में आ गयी थी। पूरे देश में हर तरफ से जबरन धर्मातरण की खबरे सामने आयी। लेकिन जबरन धर्मांतरण की रांची की ये खबर आपके रोंगटे खड़े कर देगी।

झारखंड की राजधानी रांची हिंदू महिला की शादी के बाद जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। रांची की एक हिंदू महिला की तकरीबन एक साल पहले दानिश से प्रेम विवाह हुआ था। लेकिन महज एक साल के भीतर महिला का पति उसपर धर्म बदलने के लिए उसपर दबाव बनाने लगा साथ ही उसे प्रताड़ित करने लगा।
पीड़ित महिला ने रांची के पुलिस स्टेशन पर पति के खिलाफ धर्म परिवर्तन के लिए उसपर उत्पीड़न का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस ने महिला के पति दानिश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
महिला का आरोप है कि उसका विवाह एक मंदिर में हुआ था लेकिन बाद में उसका निकाह होने के बाद उसका नाम बदलकर मुस्लिम नाम कर दिया गया। उसने कहा कि उसे इसका अंदाजा नहीं था कि उसके साथ विवाह के बाद यह सब होगा। पीड़ित महिला ने बताया कि उसे जबरन धर्म परिवर्तन के करने के लिए उसपर दबाव बनाया जाता था साथ ही उसे बुरी तरह से पीटा जाता था।
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पूरे कपड़े उतारकर उसे बुरी तरह पीटा जाता था। उसके उपर ठंडा पानी डालकर कूलर के सामने जबरन बैठाया जाता था। वहीं जब इस बारे में महिला ने अपने घरवालों को बताया तो उसके चाचा उसे यहां से ले गये।
रांची पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है लेकिन जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप की जांच कर रही है। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले निशानेबाज तारा शहदेव का भी मामला सामने आया था जिसे जबरन धर्मपरिवर्तन के लिए मजबूर किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications