झारखंडः प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2600 के पार, ठीक हुए 2001 मरीज

रांची। झारखंड में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 63 नए मामले मिले। इन नए मामलों के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमण की कुल संख्या 2700 के करीब पहुंच गयी है। वहीं शुक्रवार को 13 लोग ठीक भी हुए हैं। इस तरह कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या 2000 को पार कर गया है, जो लोगों के लिए राहत की बात है। हालांकि अभी तक राज्य में 15 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो चुकी है। वहीं, अब राज्य में 681 एक्टिव केस बचे हैं।

63 new case of coronavirus on friday

Recommended Video

    Coronavirus India: 24घंटे में पहली बार 22 हजार से ज्यादा केस,आंकड़ा 6.50 लाख के करीब|वनइंडिया हिंदी

    शुक्रवार को प्रदेश में मिले 63 नये कोरोना संक्रमित मामलों में सबसे अधिक रांची से 27 नये मामले मिले हैं। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम से 15, जबकि दुमका व कोडरमा से 8, गढ़वा और गिरिडीह से 3-3, लातेहार और पलामू से 2-2 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस तरह से अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2,697 पहुंच गयी है।

    प्रदेश में जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमितों के मामले हर दिन मिल रहे हैं, वहीं ठीक होने वालों की संख्या में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को 13 लोग ठीक होकर अपने घर गये हैं। राज्य में अब तक कोरोना से स्वस्थ होनेवालों की संख्या 2001 पहुंच गयी है। शुक्रवार को चतरा और सिमडेगा के 4-4 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, दुमका के 3 और सरायकेला के 2 लोग स्वस्थ हुए।

    बेड़ो स्थित नरकोपी थाना के हवलदार के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें कोविड-19 गांधीनगर सीसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे लॉकडाउन से पूर्व अपने घर गया (बिहार) गये थे। वहां से 1 जुलाई को ड्यूटी पर पहुंचे, तो थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह ने उन्हें कोरोना जांच के लिए रांची सदर अस्पताल भेजा। जहां जांच में उन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद गुरुवार की देर रात उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया।

    बता दें कि झारखंड का जामताड़ा जिला कोरोना मुक्त हो गया है। यहां कुल 28 कोरोना संक्रमित मिले थे। इनमें से 26 प्रवासी थे। सभी ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इस तरह प्रदेश के 24 जिलों में जामताड़ा ही ऐसा जिला है, जहां इस वैश्विक महामारी का कोई मरीज अब नहीं रह गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+