रांचीः स्वर्ण रेखा नदी में डूबने से चार की मौत, 9 लोग एक ही परिवार से गए थे नहाने
रांंची। झारखंड की राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के सालहन गांव में स्वर्णरेखा नदी से मंगलवार को पुलिस ने दो और शव को बरामद किया है। सोमवार की दोपहर को यह हादसा हुआ था। करीब 18 घंटे तक एनडीआरएफ की टीम शव को ढूंढने में लगी रही । इस दौरान मंगलवार को NDRF की टीम इन्हें खोजने में कामयाब रही है। शवों की पहचान 18 वर्षीय के सुभाष महतो और एहतेशाम के रूपे में हुई है। सुभाष महतो हुटुप का रहने वाला है वहीं एहतेशाम इरवा का रहने वाला है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को 28 वर्षीय नसीरुद्दीन उर्फ राजा अली, 18 वर्षीय मो. रिजवान उर्फ लडडू अली का शव निकाला गया था। सुभाष के अलावा तीनों एक ही परिवार के हैं। चारो की मौत सोमवार को नदी में डूबने से हो गई थी।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों का अलग-अलग कारण है। कुछ का कहना है कि स्टंट का वीडियो शूट करने के क्रम में तीनों नदी में डूब गए। पहले पुल पर से एक युवक नदी में कूदा, जब वह डूबने लगा, तो उसे बचाने के क्रम में दूसरे और तीसरे युवक की जान चली गई। हालांकि, सूचना पर एनडीआरएफ की टीम तीनों शवों की तलाश में जुटी, जिसमें 2 शव मिल पाए। घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे समीर अली ने बताया कि वे 9 लोग दोपहर में तीन बाइकों पर सवार होकर नहाने के लिए इरबा से सालहन पुल के पास आए थे।
इसी बीच स्वर्णरेखा नदी में पहले से नहा रहे हुटूप का एक युवक डूबने लगा। उसे बचाने के लिए राजा, एहतेशाम व रिजवान ने नदीं में छलांग लगा दी। तीनों ने उस युवक को तो बचा लिया, लेकिन वे खुद डूब गए। जिसे ये बचाने की बात कह रहा है मंगलवार को उसका भी शव बरामद किया गया है।
जांच में जुटी अरगोड़ा पुलिस
अरगोड़ा पुलिस ने चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है। अरगोड़ा थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि मौत किसी को बचाने के क्रम में हुई है या स्टंट के दौरान हुई है। पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी बताने से बच रही है।












Click it and Unblock the Notifications