रांचीः पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 170 नए मामले आए सामने, अब तक 23 की हो चुकी है मौत

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 170 नए मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों के साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3362 हो गयी है। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक 2210 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वहीं एक संक्रमित मरीज की मौत हो गयी है। इसके साथ ही अब तक कोरोना से 23 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

170 new case of coronavirus former mla also covid 19 positive

झारखंड में पिछले 24 घंटे में पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता समेत 170 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3362 पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में बोकारो से 26, रांची से 22, कोडरमा से 16, चतरा से 14, लातेहार से 11, हजारीबाग से 10, पलामू से सात, लोहरदगा व रामगढ़ से छह-छह, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, गिरिडीह, दुमका व धनबाद से पांच-पांच, साहिबगंज व सरायकेला से चार-चार, गोड्डा व गुमला से दो-दो एवं जामताड़ा से एक संक्रमित मरीज मिला है।

रिम्स ब्लड बैंक का एक कर्मचारी और एक इंटर्न डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। वहीं एक पीसीआर का पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। गुरुनानक अस्पताल से पांच व मेडिका से दो मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। एक संक्रमित कांके से मिला है और एक गुदड़ी चौक से भी संक्रमित पाया गया है।

बता दें कि हुसैनाबाद के पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। रांची के एक निजी लैब में उन्होंने जांच करायी थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इससे पहले राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक मथुरा महतो कोरोना पॉजिटिव पाये जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+