सावन का सोमवार बना काला सोमवार, देवघर धाम में मची भगदड़ से 11 की मौत

रांची। आज सावन का दूसरा सोमवार है। सावन के इस मौके पर झारखंड के देवघर मंदिर में भारी भीड़ होती है। इसी भीड़ की वजह से आज सुबह देवघर मंदिर में भगदड़ मच गई। झारखंड के देवघर शिव मंदिर परिसर में भगदड़ से 11 कावंड़ियों की मौत हो गई है जबकि 50 से अधिक लोग घायल हैं।

deoghar temple

हादसा सोमवार सुबह 5.45 बजे बेलाबगान मंदिर के पास हुआ। सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिर में जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई। जिसकी वजह से वहां भगदड़ मच गई। आपको बता दें कि महीने की शुरुआत में भी इसी मंदिर परिसर में भगदड़ हुई थी, जिसमें 12 लोग घायल हुए थे।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी थी। इसी दौरान दस किलोमीटर पहले ही श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। लोगों को कतार में रखने के लिए प्रशासन ने रस्सी बांध रखी थी, लेकिन वो रस्सी कुछ श्रद्धालुओं का पैर में फंस गई। श्रद्धालुओं के बीच आगे जाने की होड़ लगी थी। इसी दौरान सुबह करीब पौने पांच बजे मंदिर से करीब 3 किलो मीटर दूर भगदड़ मच गई।

खास है मान्यता

देवघर का शिव मंदिर बारह ज्योतिर्लिगों में से एक है। इस मंदिर में हर साल सावन में शिव भक्त गंगाजल चढ़ाने की होड़ लगती है। यह ज्‍योतिर्लिंग एक सिद्धपीठ है। इस कारण इस लिंग को 'कामना लिंग' भी कहा जाता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+