UP में बुलडोजर का खौफ: अपना मकान तोड़ने के लिए रामपुर के युवक ने लगाई गुहार, जानें क्या है वजह
UP में बुलडोजर का खौफ: अपना मकान तोड़ने के लिए रामपुर के युवक ने लगाई गुहार, जानें क्या है वजह
रामपुर, 03 अप्रैल: बुलडोजर का खौफ उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में देखने को मिला है, जिसे देख और सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल, यहां एक शख्स ने एसडीएम कार्यालय में अर्जी देकर अपना मकान तोड़वाने की मांग की है। शख्स की मांग देख और सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

हालांकि, जब युवक की अर्जी पूरी पढ़ी और मामले की पड़ताल की गई तो अधिकारियों ने पाया कि बहुत पहले तालाब को पाटकर उस जमीन पर लोगों ने अपने घर बनवा लिए थे। अब अवैध संपत्तियों पर जिस प्रकार से कार्रवाई हो रही है, उससे इन लोगों को डर लगने लगा है कि कहीं अगला नंबर उनका ही न हो। इससे पहले ही युवक ने एसडीएम के समक्ष पहुंचकर मामला खोल दिया।
ये मामला सामने आने के बाद कई अन्य घरों पर भी बुलडोजर चलने की आशंका भी खड़ी हो गई है। ऐसे में एहसान मियां ने खुद की जान पर अब खतरा भी बता दिया है। यह मामला रामपुर जिले के मित्रपुर अरेला गांव का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव निवासी एहसान मियां नाम के एक शख्स ने सरकारी एक्शन से पूर्व ही एसडीएम के पास पहुंचकर अपना मकान गिराए जाने की अर्जी लगा डाल दी।
एसडीएम को दी गई अर्जी में एहसान मियां ने बताया कि उसका मकान पुश्तैनी है। उसके दादा-परदादा ने इसका निर्माण कराया था। पिछले दिनों जब जमीन के कागजातों की जांच की तो पाया कि यह तालाब की जमीन है। इस कारण उसने एसडीएम को अर्जी देकर मकान गिराने का अनुरोध कर दिया। एहसान की इस अर्जी की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने उसका विरोध शुरू कर दिया है। आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों का कहना है कि अगर एहसान का मकान टूटता है तो उनके घर भी कार्रवाई के दायरे में आ जाएंगे।
सबसे मजेदार तो यह है कि प्रधान का भी घर तालाब के दायरे में आने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में एहसान को अब अपनी जान की फिक्र भी सताने लगी है। इस मामले में रामपुर जिले के एसडीएम अशोक चौधरी ने बताया कि एहसान अली की अर्जी पर जांच कराई गई। इसमें पाया गया है कि उसका घर तालाब और कब्रिस्तान की जमीन पर बना हुआ है। एसडीएम ने कहा कि आधा से अधिक गांव तालाब और कब्रिस्तान पर बसा हुआ है। हमने इसका सर्वे किया है। अब इनका गिरना तय है।












Click it and Unblock the Notifications