जेलों में बंद महिलाओं को बनाया जा रहा है हुनरमंद, दी जा रही है रामपुर के परंपरागत उत्पादों की ट्रेनिंग

vocal for local, रामपुर। 'वोकल फॉर लोकल' के तहत उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद महिलाओं और बंदियों को कई तरह के उत्पादों की ट्रेनिंग दी जा रही है। जिससे वो हुनरमंद बन सके और जेल से बाहर निकलने के बाद ईमानदारी से अपनी जिंदगी बसर कर सकें। इसकी बानगी रामपुर और आगरा जिला जेल में देखने को मिली है। दरअसल, आगरा जिले में बंदियों ने फर्नीचर उद्योग खड़ा कर दिया है। तो वहीं, रामपुर जेल में बंद महिलाएं 'वोकल फॉर लोकल' और 'मिशन शक्ति योजना' के तहत रामपुर के परंपरागत उत्पादों को तैयार कर रही है।

Women inmates in Rampur jail given training in handicrafts

आगरा में बंदियों द्वारा खड़े किए उद्योग से ही केंद्रीय कारागर ने करीब दो साल के दौरान डेढ़ करोड़ रुपए का फर्नीचर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की विभिन्न अदालतों को सप्लाई किया है। तो वहीं, रामपुर जेल में बंद 30 महिला बंदियों ने नवाब कालीन दुपट्टे 'चटापटी' और 'पटापटी' का प्रशिक्षण हासिल कर आत्मनिर्भरता की राह पर चल पड़ी हैं। 'मिशन शक्ति योजना' को बढ़ावा देने के लिए रामपुर जेल में 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिला जेल रामपुर के जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया और मिशन शक्ति योजना की नोडल अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज की पहल चलाया जा रहा है। तो वहीं, महिलाओं ने भी चटापटी और पटापटी दुपट्टे बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त करने में रुचि दिखाई।

महिला बंदियों द्वारा बनाए गए सामानों की प्रदर्शन रामपुर हाट में लगाई जाएगी
गंगा‚ नसरीन‚ ममता और कुमारी सुशीला हत्या के केस में‚ सीमा, राजो देवी‚ अनीसा दहेज के केस में और पार्वती और गोमती थापा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में बंद हैं। इनके द्वारा बनाए गए सामानों की प्रदर्शनी रामपुर हाट में लगाई जाएगी और महिला बंदियों द्वारा उत्पादित दुपट्टों को जनता में मांग के अनुसार महिला बंदियों को कच्चा माल देकर बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि 18 से 27 दिसंबर तक नुमाइश ग्राउंड में हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है।

पेंट को पक्का करने के लिए पकाते हैं भाप से
बता दें कि रामपुर में परंपरागत रूप से नवाबी जमाने से ही इस तरह के दुपट्टे बनते हैं। पटापटी दुपट्टे जहां रंग-बिरंगे कपड़ों की कतरन से बनता है तो चटापटी दुपट्टे बनाने के लिए सादे कपड़े पर सबसे पहले डिजाइन बनाकर उसे पेंट करते हैं और पेंट को पक्का करने के लिए उसे भाप से पकाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+