रामपुर: घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बुधवार की सुबह घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर एस पी,एडिशनल एसपी, और सीओ ने जाकर जांच पड़ताल की। बता दें, वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब महिला घर में एक कमरे के अंदर अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी।

woman shot dead in rampur

बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी

घटना पटवाई थाना क्षेत्र के ग्राम निस्वा की है। बुधवार की सुबह पटवाई पुलिस को ग्राम प्रधान ने सूचना दी कि गांव में चंपा पत्नी प्रेम सिंह की बुधवार की सुबह 3:45 पर किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है। दरअसल, बुधवार की सुबह 3:45 के करीब बच्चों के रोने की आवाज पर पड़ोसी महिला के घर पहुंचे अंदर से दरवाजा बंद था। बच्चों के रोने की आवाज आ रही थी। तब पड़ोसियों ने बड़े बेटे से दरवाजा खुलवाया अंदर जाकर देखा तो महिला खून से लथपथ पड़ी थी। महिला का पति रात में अपने खेत पर धान निकालने गया था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है महिला के पति की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। खिड़की के पास एक छोटा सा छेद है। आशंका जताई जा रही है कि इसी छेद से गोली चलाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+