प्यार के पागलपन में पत्नी बन गई कातिल, प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला

रामपुर। रामपुर में पुलिस ने एक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक हत्या की वजह पत्नी के प्रेम-प्रसंग बताया गया है। प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

wife killed her husband in love affair

रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र में नन्हे नाम का शख्स टेंट लगाकर देसी दवाइयां बेचने का काम करता था। 6 दिन पहले नन्हे का शव मिला था जिसके बाद घटना की रिपोर्ट में अज्ञात के नाम दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सारा मामला अवैध संबंध से जुड़ा हुआ पाया और इस मामले में मृतक की पत्नी सहित दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के मुताबिक मृतक नन्हे की पत्नी ओमवती के अवैध संबंध सुनील नाम के एक शख्स से थे। जिसको लेकर उसका पति अपनी पत्नी पर शक किया करता था। पत्नी को जब इस बात का एहसास हुआ कि उसके प्रेम-प्रसंग की भनक उसके पति को लग चुकी थी। महिला ने अपने प्रेमी सुनील और एक अन्य व्यक्ति छत्रपाल के साथ मिलकर नन्हे को रास्ते से हटाना ही बेहतर समझा। अंत में तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर डाली। पुलिस ने जब इस घटना की बारिकी से जांच की तो तीनों ही लोगों के नाम प्रकाश में आए। जिसके बाद घटना का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+