UP News: पांच बच्चों को छोड़कर 20 साल के प्रेमी के साथ भाग गई महिला, रोते हुए बच्चों को लेकर थाने पहुंचा पति
UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में पांच बच्चों की मां को इश्क का ऐसा नशा चढ़ा कि वह अपने पांच बच्चों और पति को छोड़कर 20 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के भागने के बाद उसके बच्चे रो रहे हैं। रोते हुए बच्चों को लेकर पति थाने पहुंचा और मुकदमा दर्ज कराया।
पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा महिला और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है। वहीं पांच बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार होने वाली महिला को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि उनके पड़ोस में रहने वाली महिला ऐसा कदम उठा सकती है।

यह पूरा मामला रामपुर जनपद के टांडा थाना क्षेत्र के एक इलाके की है। पति द्वारा दी गई तहसील में बताया गया कि करीब 15 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी को पांच बच्चे हुए। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इसी बीच उसकी पत्नी एक दिन घर से गायब हो गई।
उसने कहा की पत्नी के गायब होने के बाद वह अपने ससुराल के लोगों से फोन पर पूछताछ की तो उन लोगों को भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पति द्वारा पत्नी की काफी खोजबीन की गई लेकिन जानकारी नहीं मिलने के बाद उसने संभावना जाता है कि 20 वर्षीय युवक के साथ ही उसकी पत्नी गायब हुई है। फिलहाल पति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications