UP election results 2022 : आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला ने रचा इतिहास, जानिए कैसे?

रामपुर, 11 मार्च: समाजवादी पार्टी के सांसद और पूर्व की सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खान भले ही दो साल से जेल में बंद हों, लेकिन उनकी और उनके परिवार की बादशाहत अभी कम नहीं हुई है। यह बात यूपी में हुए विधानसभा चुनाव ने साबित कर दी है। सरकार भले ही बीजेपी की बन गई हो, लेकिन आजम खान ने जिले में सबसे ज्यादा वोट हासिल कर इतिहास रच दिया है। विधानसभा चुनाव में इससे पहले कभी इतने वोट किसी प्रत्याशी को नहीं मिले। आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने जीत का बड़ा अंतर कायम करने में रिकॉर्ड बनाया है। अब्दुल्ला स्वार टांडा से एसपी-आरएलडी गठबंधन के प्रत्याशी थे।

आजम खान को मिले 130649 वोट

आजम खान को मिले 130649 वोट

जेल में बंद सपा सांसद आजम खान रामपुर सदर से चुनावी मैदान में थे। आजम के पुत्र अब्दुल्ला आजम रामपुर की स्वार टांडा सीट से प्रत्याशी थे। इस चुनाव में पिता-पुत्र ने जीत दर्ज कर अपनी राजनैतिक विरासत कायम रखी है। रामपुर सदर में सांसद आजम खान को 130649 वोट मिले हैं, जबकि उनके मुकाबले रहे भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को 75411 मत मिले। इस तरह आजम खान ने जिले में सबसे ज्यादा वोट हासिल किए।

अब्दुल्ला आजम खान को मिले 126162 वोट

अब्दुल्ला आजम खान को मिले 126162 वोट

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को इस बार 126162 मिले हैं, जबकि उनके मुकाबले चुनाव लड़े बीजेपी-अपना दल गठबंधन प्रत्याशी हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां को 65059 वोट मिले हैं। इस तरह अब्दुल्ला 61103 वोटों के अंतर से चुनाव जीते हैं। वह जिले में सबसे ज्यादा अंतर से विजयी रहे हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम सामने आ चुके हैं। बीजेपी ने यूपी में जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 402 सीटों का परिणाम जारी हो गया है। बीजेपी ने अकेले 255 सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी की सहयोगी पार्टियों अपना दल (सोनेलाल) को 12 सीटें, जबकि निषाद पार्टी के हिस्से में 6 सीटें आई हैं। समाजवादी पार्टी ने 111 सीटें जीती हैं।

Recommended Video

    UP Election 2022: Yogi-wave में dpt CM समेत क्यों हारे 11 ministers? गहराई से समझिये |वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+