Rampur : सीएम योगी ने रामपुर में 72 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

रामपुर, 04 सितंबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बिजनौर में 281 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन महात्मा विदुर राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इसके बाद रामपुर पहुंचे, जहां 72 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार में बन रहा यह मेडिकल कॉलेज गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का आधार बनेगा।

UP CM yogi adityanath rampur and bijnor visit

बिजनौर दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दूसरे दिन महात्मा विदुर सभागार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक की। इस दौरान डाक बंगले में सीएम योगी ने पौधारोपण भी किया। इसके बाद सीएम योगी निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को रामपुर दौरे पर पहुंचे। यहां उनका हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरा। सीएम ने रामपुर के पुलिस लाइन में निर्माणाधीन आवासीय भवनों के बारे में जानकारी हासिल की। सीएम फिजिकल कॉलेज के मैदान में पहुंच चुके हैं। इससे पहले रामपुर के राजकीय बाल गृह में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+