रामपुर: शिवसेना नेता अनुराग शर्मा की गोली मारकर हत्या, समर्थकों ने अस्पताल में की तोड़फोड़

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में शिवसेना के नेता अनुराग शर्मा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में अनुराग शर्मा को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। अनुराग शर्मा की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और तोड़फोड़ भी की। बता दें कि अनुराग शर्मा शिवसेना के पूर्व जिला संयोजक थे और उनकी पत्नी बीजेपी से सभासद हैं।

क्या है मामला

क्या है मामला

वारदात रामपुर जिले के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आगपुर में हुई है। हमलावरों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब अनुराग शर्मा सब्जी लेकर स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अनुराग शर्मा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अनुराग की मौत हो गई। अनुराग शर्मा की मौत की खबर मिलते ही उनके समर्थक और परिजन भड़क गए।

अस्पातल में की तोड़फोड़

अस्पातल में की तोड़फोड़

गुस्साई भीड़ ने जिला अस्पताल में तोड़फोड़ की। हालात को देखते हुए अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ मौके से भाग गए। घटनास्थल और ज़िला अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बता दें कि अनुराग शर्मा की पत्नी शालिनी शर्मा बीजेपी की पार्षद हैं। घटना के बाद बीजेपी के तमाम नेता अस्पताल पहुंचे। उधर, घटना की सूचना के बाद आईजी रमित शर्मा रामपुर पहुंचे। आईजी रमित शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पोस्टमॉर्टम हाउस में मृतक के परिजनों से मुलाकात की।

हत्या और डकैती समेत तीन दर्जन मुकदमें थे दर्ज

हत्या और डकैती समेत तीन दर्जन मुकदमें थे दर्ज

अनुराग शर्मा पर भी दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। बताया जा रहा है कि अनुराग पर हत्या और डकैती समेत करीब तीन दर्जन मुकदमे थे। हिस्ट्रीशीटर होने के बावजूद वह राजनीति में काफी सक्रिय थे। उनकी पत्नी अपने वार्ड से कई बार से लगातार सभासद हैं।

जल्द खुलासे का दिलाया भरोसा

जल्द खुलासे का दिलाया भरोसा

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जा रही है। एसओजी समेत पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। वहीं, मुरादाबाद जोन के आईजी रमित शर्मा भी घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने अनुराग के परिजनों से बात की और हत्या के जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+