आजम खान ने शुक्रिया अदा करने के लिए किया जलसा, समर्थकों ने किया हंगामा, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

रामपुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व सांसद आजम खान के जलसे में मंगलवार को हंगामा हो गया। उन्होंने ये जलसा लोकसभा चुनाव जीतने के बाद जनता का शुक्रिया अदा करने के लिए बुला था। इस दौरान हंगामा हो गया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि उनका ये कार्यक्रम रामपुर के किले के मैदान पर चल रहा था।

तय समय के बाद जारी था जलसा

तय समय के बाद जारी था जलसा

आजम खान जलसे में मंगलवार की देर रात जनता को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान सीओ सिटी आशुतोष तिवारी वहां पहुंच गए और समय ज्यादा हो जाने का हवाला देते हुए जलसा बंद करने के लिए कहा। इस पर आजम खान ने कह दिया कि हम जलसा कर रहे हैं, चाहे तो हमें गिरफ्तार कर लीजिए। इस दौरान जलसे में मौजूद लोग भड़क गए। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बता दें कि जलसा तय समय के बाद तक जारी था।

आजम खान ने समझाया लोगों को

आजम खान ने समझाया लोगों को

हज़ारों की संख्या में लोग हंगामा करते हुए पुलिस की तरफ बढ़ने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आजम खान और उनके बेटे विधायक अब्दुल्ला आगे आए और लोगों को समझाया। इसके बाद लोग शांत हो गए और जलसा भी खत्म कर दिया गया। आजम की तकरीर पूरी नहीं हो सकी। सीओ ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी।

विवादों से नाता

विवादों से नाता

आजम खान का विवादों से गहरा नाता रहा है। हाला ही में आजम खान ने आरएसएस पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि मदरसे में नाथूराम गोडसे या फिर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोगों को नहीं तैयार किया जाता है। मदरसे में सबसे पहले यह घोषणा की गई कि जो लोग नाथूराम गोडसे की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे उन्हें लोकतंत्र का दुश्मन घोषित किया जाएगा। जो लोग आतंकी गतिविधियों में लिप्त हैं उन्हें कतई सम्मानित नहीं किया जाएगा। आजम खान ने कहा कि मदरसे में धार्मिक शिक्षा के साथ अंग्रेजी, हिंदी और गणित जैसे विषय भी पढ़ाए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+