रामपुर: दरवाजे के बाहर पत्नी दे रही थी पहरा, पति कमरे में दोस्त की बेटी से कर रहा था रेप

रामपुर: दरवाजे के बाहर पत्नी दे रही थी पहरा, पति कमरे में दोस्त की बेटी से कर रहा था रेप

रामपुर। खबर उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से है, यहां एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता के पिता के दोस्त ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। इस काम में आरोपी की पत्नी ने भी उसका साथ दिया। दरअसल, पीड़िता ने पुलिस को जो तहरीर दी है उसमें बताया कि जब आरोपी उसके साथ रेप कर रहा था तो उसकी पत्नी दरवाजे के बाहर पहरा दे रही थी। इतना ही नहीं, दोनों ने पीड़िता को धमकी भी दी।

Rampur News: husband physical attack girl in room wife keeps guarding the door

ये मामला गंज कोतवाली क्षेत्र के एक इलाके का है। पीड़िता की मां ने गंज कोतवाली पुलिस को दी तरीर में बताया कि घटना होली वाले दिन की है। दरअसल, 14 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ होली वाले दिन पड़ोसी के घर गई थी। उसके पड़ोसी और उसके पिता की गहरी दोस्ती थी। जब वह अपनी मां के साथ चलने को तैयार हुई तो पड़ोसी ने यह कहते हुए रोक लिया कि वह बाद में आ जाएगी। मां अपनी बेटी को छोड़कर चली गई।

आरोप है कि पीड़िता की मां के जाने के बाद पड़ोसी की पत्नी ने किशोरी को एक कमरे में अपने पति के साथ बंद कर दिया, जहां उसके पति ने किशोरी के साथ रेप किया। बाद में किशोरी बाहर आई तो उसे डराया धमकाया और चुप रहने के लिए कहा। दो दिन बाद किशोरी ने रोते हुए अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद किशोरी की मां थाने आ गईं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गंज इंस्पेक्टर रामवीर सिंह यादव ने बताया कि नाबालिग के साथ रेप का मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता की मां ने यमन खां एवं उसकी पत्नी रूमाना बेगम के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+