रामपुर: शराबी पति ने पत्नी को बर्बरता से पीटा, फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दी कील

रामपुर: शराबी पति ने पत्नी को बर्बरता से पीटा, फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दी कील

रामपुर, जून 01: खबर उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के साथ वहशीपने की सारी हदें पार कर दी। आरोप है कि उसने नशे में धुत होकर पहले तो पत्नी के साथ मारपीट की। फिर उसने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में कील डाल दी। रात भर महिला दर्द से कराहती रही, लेकिन उसकी ससुराल वालों किसी ने नहीं सुनी तो उसने अपने मायके वालों को फोन कर सूचना दी।

Recommended Video

    रामपुर: शराबी पति ने पत्नी को बर्बरता से पीटा, फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दी कील
    Rampur News: Drunken husband for inhuman act with his wife

    सूचना मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे और पीड़िता को साथ लेकर मिलक कोतवाली पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। इस दौरान डॉक्टरों ने कील निकाली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला रामपुर जिले के मिलक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवक की शादी तीन वर्ष पूर्व एक युवती से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद शराब के नशे में पति ने महिला के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

    आरोप है कि आरोपी पति ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में कील डाल दी। रात भर महिला दर्द से कराहती रही। सुबह होने पर जब महिला ने अपनी सास से कहा तो उन्होंने दर्द की दवा दिलवा दी, लेकिन महिला की पीड़ा कम नहीं हुई। महिला की जब ससुराल में किसी ने नहीं सुनी तो उसने अपने मायके वालों को फोन कर सूचना दी। पीड़िता दोपहर में अपनी मां और बहनोई के साथ कोतवाली पहुंच गयी। पुलिस ने महिला की हालत देखी तो तत्काल उसको मेडिकल के लिए नगर के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया।

    वहीं, मेडिकल के दौरान महिला के गुप्तांग में कील मिली। डॉक्टर ने महिला का मेडिकल कर कील को पैक कर कोतवाली भिजवा दिया। मिलक कोतवाली के एसएसआई ब्रजेश कुमार ने बताया कि प्रथम सूचना पर महिला का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल के दौरान निकली कील को परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। दोनों पक्षो में समझौते की बात हो रही है। महिला की तरफ से कोई तहरीर अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। अगर तहरीर मिलती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था को देखते हुए आरोपी पति का शांति भंग में चालान कर दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+