रूठी पत्नी ने साथ चलने से किया इनकार तो पति ने मार दी गोली, 50 मीटर जाकर खुद को उड़ाया

रूठी पत्नी ने साथ चलने से किया इनकार तो पति ने मार दी गोली, 50 मीटर जाकर खुद को उड़ाया

रामपुर, 08 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से है। यहां एक सिरफिरे शख्स ने अपनी पत्नी के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल, वो अपनी रूठी पत्नी को मनाने उसके मायके पहुंचा। पत्नी से साथ आने से इनकार किया तो उसने तमंचा सटाकर गोली मारी और भाग निकला। करीब 50 मीटर की दूर जाकर खुद को भी गोली मार ली। घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बता दें कि दोनों की 9 माह पहले ही यह दूसरी शादी हुई थी।

Rampur: Husband extreme step after life lost his wife

यह वारदात रामपुर जिले के कोतवाली बिलासपुर क्षेत्र के भैंसिया ज्वालपुर गांव की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, गांव निवासी करमजीत कौर (30) की 9 माह पहले चंदेला गांव निवासी जसवंत उर्फ जस्सी (35) से शादी हुई थी। यह इन दोनों की दूसरी शादी थी। पहली शादी से करमजीत कौर के पास एक 10 साल का बेटा था, जिसको लेकर जसवंत सिंह का करमजीत कौर का विवाद होता था। जसवंत सिंह अपनी पत्नी के पहले पति के बेटे को रखना नहीं चाहता था।

इसी बात पर दोनों का विवाद होता था। बता दें कि जसवंत अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। इसी से नाराज होकर कर्मजीत कौर अपने मायके आ गई थी। जस्सी अपनी पत्नी करमजीत को लेने तमंचा लेकर उसके मायके पहुंचा था। पत्नी ने साथ जाने से इनकार किया तो सीने पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर वहां से निकल गया। 50 मीटर की दूरी पर पहुंचकर जसवंत उर्फ जस्सी ने तमंचे से खुद को भी गोली मार ली।

मौके पर ही उसकी मौत हो गई। करमजीत के परिजन उसे बिलासपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। रामपुर के एएसपी डॉ. संसार सिंह का कहना है कि दोनों शव पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+