रामपुर: सिपाही पर दर्ज कराया था रेप का मुकदमा, अब महिला ने खाया जहर
रामपुर। खबर उत्तर प्रदेश के रामपुर (Rampur) जिले से है। यहां थाना पटवाई के सिपाही पर रेप और अश्लील वीडियो बनाकर 6 महीने तक ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज करवाने वाली शादीशुदा महिला ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, इस घटना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। तो पीड़िता के पति का आरोप है कि उस पर इस मामले में समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। दूसरी ओर, दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी सिपाही अमित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि पीड़ित महिला ने 14 अक्टूबर को थाना पटवाई के सिपाही अमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अतिरिक्त एसपी प्रवीण सिंह ने बताया कि यह पटवाई थाना क्षेत्र की घटना है। यहां एक महिला ने चूहे मारने वाली दवा खा ली है। किन परिस्थितियों में उसने आत्महत्या का प्रयास किया, यह पता लगाया जा रहा है। महिला ने एक सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी महिला की हालत ठीक है और उसका इलाज चल रहा है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, रामपुर के थाना पटवाई क्षेत्र में पीड़िता के पति की गांव में ही बिजली की दुकान है और दुकान के पीछे ही उसका मकान है। उसके यहां थाना पटवाई का एक सिपाही अमित कुमार कुछ सामान के लिए आया करता था। तभी उसने उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखनी शुरू कर दी और उसकी बाद में उसने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म कर उसकी पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया और साथ ही साथ उसे यह भी धमकी दी कि अगर तूने इस बात के बारे में किसी को बताया तो वह उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसा देगा।
थाना पटवाई में दर्ज कराया था मुकदमा
वहीं पीड़ित ने कहा कि छह-सात महीने से मेरे साथ गलत हो रहा है। दो दिन पहले मेरे पति ने देख लिय। मैंने सिपाही से कहा तुम यहां से निकल जाओ, मेरे पति देख लेंगे लेकिन वह जा ही नहीं रहा था। पीड़िता ने कहा मुझे सिपाही ने धमकी दी है कि मैं तेरे आदमी को मार दूंगा या उसे किसी झूठे मुकदमे में फंसा दूंगा। वहीं, महिला ने हिम्मत जुटाते हुए अपने पति को इस पूरे वाकये के बारे में बताया, तब उसका पति अपनी पत्नी को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिला और इस मामले पर थाना पटवाई में मामला दर्ज कराया।












Click it and Unblock the Notifications