आजम के बयान पर बोलीं जयाप्रदा, क्या अखिलेश अपनी बीवी-बेटियों के सामने ऐसी बात बर्दाश्त करेंगे
Rampur news, रामपुर। आजम खान के बयान पर पलटवार करते हुए जयाप्रदा ने कहा कि वह नॉर्मल इंसान नहीं है, अश्लील टिप्पणी उनकी आदत है। वहीं, अखिलेश की मौजूदगी में दिए गए भाषण को लेकर जया ने कहा कि क्या वह अपनी बीवी व बेटियों के सामने ऐसी बात बर्दाश्त करेंगे। जया ने सवाल करते हुए पूछा, क्या आजम को पार्टी से निकालेंगे। अखिलेश यादव कुर्सी के लिए आजम को बर्दाश्त करते हैं।

मुलायम के सीने पर चढ़कर हुक्म चलाते थे आजम
जयाप्रदा ने कहा कि आजम खान ऐसा वर्ष 2009 के चुनाव में उनकी अश्लील सीडी व अभद्र प्रचार सामग्री बंटवाकर कर चुके हैं। अखिलेश कुर्सी और सीएम बनने के चक्कर में आजम खान को बर्दाश्त करते हैं। आजम, मुलायम की छाती पर बैठकर हुक्म चलाते थे। अखिलेश से वह सवाल करना चाहती हैं कि आजम खान ऐसी टिप्पणी आपकी बीवी या बेटियों के सामने करेंगे तो बर्दाश्त करोगे। पार्टी में रखोगे, निष्काषित करोगे, नहीं करेंगे बल्कि वह कुर्सी को चुनेंगे।
ये भी पढ़ें: रामपुर लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

टिप्पणी मेरे उपर नहीं, बल्कि बहनों पर है
जयाप्रदा ने कहा कि गरीबों के लिए काम करने की वजह से नाराज हैं। वह गरीबों की झोपड़ पट्टी तुड़वाकर माॅल बनवाते और गरीबों की जमीन को हड़पकर यूनीवर्सिटी बनवाते हैं। बिजली की अंडरग्राउंड लाइन मानकों के अनुरूप नहीं हैं, जिससे आम जनता को बड़ा खतरा है, जबकि इसमें करोड़ों रुपये की हेरफेर है। महिलाओं के लिए हैंडीक्राफ्ट्स प्रशिक्षण केंद्र खोला तो उसमें आजम खान ने कूड़ा भरवा दिया। जितना मेरे कैरेक्टर को असैसिनेट कर रहें हैं, तो यह उनका आखिरी चुनाव होगा। यह टिप्पणी मेरे उपर नहीं बल्कि बहनों पर है।

आजम ने जयाप्रदा पर दिया था बयान
रविवार को आजम खान ने एक जनसभा के दौरान कहा था, 'जिसको हम ऊंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिससे अपना प्रतिनिधित्व कराया, उनकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का अंडरवियर खाकी रंग का है।' इस मामले को लेकर आजम खान के खिलाफ रामपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। चुनाव आयोग ने भी पूरे मामले पर रामपुर के डीएम से रिपोर्ट मांगी है। आजम के बयान पर स्वत: संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।हालांकि, आजम खान का कहना है कि उन्होंने अपने भाषण में किसी का भी नाम नहीं लिया।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications