आजम पर बैन के बाद जया प्रदा ने किया चुनाव आयोग का धन्यवाद, कही ये बातें

Rampur news, रामपुर। आजम पर बैन की खबर पर जया प्रदा ने कहा कि वह उनकी टिप्पणी से बहुत आहत हो गई थीं। जया प्रदा ने कहा कि पार्टियों के बड़े नेता उनके पक्ष में खड़े हैं। कहा कि मैंने भी चुनाव आयोग से अपील की थी, आयोग को मैं धन्यवाद कहना चाहती हूं। इससे अहसास होता है कि देश में सम्मान और सुरक्षा करने वाला अभी है।

आजम पर चुनाव आयोग की कार्रवाई

आजम पर चुनाव आयोग की कार्रवाई

चुनाव आयोग ने आजम खान की ओर से रामपुर से बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर प्रतिबंध लगाया है। आजम खान ने रैली में बीजेपी प्रत्‍याशी जया प्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी की थी। चुनाव आयोग ने जांच में पाया है कि रामपुर से सपा उम्मीदवार आजम खान ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। आजम खान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि अधिकारियों से डरने की जरूरत नहीं है।

अमर सिंह क्या बोले?

अमर सिंह क्या बोले?

बता दें, आजम खान के बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है। अमर सिंह ने आजम खान को इस बयान के लिए काफी खरी-खोटी सुनाई है। अमर सिंह ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा है कि आजम खान एक राक्षस है, जो जब भी मुंह खोलता है तब ही बवाल होता है, देश की सभी राजनीतिक महिलाओं को इस बयान की कड़ी निंदा करनी चाहिए नहीं तो कल ये घटना उनके साथ भी हो सकती है।

क्या था आजम का बयान

क्या था आजम का बयान

गौरतलब है कि बीते रविवार को रामपुर में आयोजित एक चुनावी जनसभा में आजम खान ने एक अमर्यादित टिप्पणी करते हुए कहा था, 'जिसको हम उंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिनसे प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे, मैं तो 17 दिन में पहचान गया कि उनका अंडरवियर खाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+