बंद घरों में घुसकर कीमती जेवर चोरी करते थे मियां-बीवी, सीसीटीवी में कैद के बाद फंस गए दोनों

Rampur news, रामपुर। बरेली व बिजनौर से चोरी किए गए माल के साथ पति-पत्नी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल सहित बड़ी तादाद में जेवर बरामद हुआ है। चोरी की घटना के दौरान मिली सीसीटीवी फुटेज से पुलिस जांच कर रही थी जिससे आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 15 मई को रश्मि तोमर पत्नी श्री ऋषि तोमर निवासी एकता विहार कॉलोनी ने किराये के घर में अज्ञात चोरों द्वारा घुसकर कीमती जेवरात, नगदी आदि चोरी के संबंध में पुलिस से शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

husband and wife theft in many houses

अक्सर बड़ी-बड़ी घटनाओं के खुलासे में मील का पत्थर बने सीसीटीवी ने एक बार फिर बड़ी घटना के खुलासे में अहम किरदार निभाया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 5 अदद अंगूठी पीली धातु, एक गले की चेन, एक कान की बाली, दो अदद गले के आर्टिफिशियल हार, दो मोबाइल, एक छोटा इलेक्ट्रानिक कांटा, एक एलईडी टीवी और एक मोटर साइकिल बरामद की हैं।

husband and wife theft in many houses

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि दोनों पति-पत्नी हैं और बंद घरों में रैकी करके एक साथ चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। पकड़े गए आरोपियों ने बताया ज्वैलरी, रुपए व मोबाइल हमने कुछ दिन पहले एकता विहार कॉलेनी से चुराये थे। अपर पुलिस अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि चोरी के दौरान सीसीटीवी फुटेज मिला जिसमें पति और पत्नि की चोरी कैद हो गई। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। आरोपियों को जब गिरफ्तार किया गया तो रामपुर के अलावा अन्य जनपदों की भी चोरियों का माल बरामद हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+