अब भाजपा MLA आकाश सक्सेना की विधायकी पर खतरा! रामपुर में तोड़ा था आजम खान का सियासी किला

BJP MLA Akash Saxena: रामपुर सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के आकाश सक्सेना ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को शिकस्त देते हुए आजम खान का सियासी किला जीत लिया था। जिसके बाद आसिम रजा हाईकोर्ट चले गए थे।

BJP MLA Akash Saxena

BJP MLA Akash Saxena: रामपुर सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने सपा कैंडीडेट आसिम राज को करारी शिकस्त देकर आजम खान का सियासी किला जीत लिया था। ऐसा पहली बार हुआ था कि रामपुर सीट पर भाजपा ने कमल खिलाया हो।

जिस आकाश सक्सेना ने रामपुर में आजम खान का किला ढहा दिया था, अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ एक नोटिस जारी किया है। ऐसे में अब उनकी विधानसभा सदस्यता पर खतरा मंडराने लगा है। दरअसल, उपचुनाव में भाजपा की तरफ से मैदान में उतरे आकाश सक्सेना ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 33 हजार वोट के अंतर से हराकर चुनाव जीता था।

Recommended Video

    Azam Khan की जगह MLA बने Akash Saxena की विधायकी खतरे में! HC का BJP नेता को नोटिस | वनइंडिया हिंदी

    चुनाव में हार के फौरन बाद ही आसिम राज हाई कोर्ट चल गए थे और आकाश सक्सेना पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया था। उसी मामले में अब हाईकोर्ट की तरफ से आकाश सक्सेना को नोटिस जारी किया गया है। जस्टिस संजय कुमार सिंह की बेंच ने इस मामले में अगली सुनवाई अगस्त के पहले हफ्ते में तय की है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपा नेता आसिम रजा ने आरोप लगाते हुए कहा था कि आकाश सक्सेना ने एक वर्ग विशेष के वोटरों को वोट डालने से रोकने के लिए कई हथकंडे अपनाए थे। रजा ने कहा था कि रामपुर सीट पर आकाश सक्सेना के निर्वाचन को रद्द किया जाए औऱ वहां नए सिरे से चुनाव कराया जाए।

    रजा की याचिका पर हाई कोर्ट ने अब नोटिस जारी कर दिया है। इस मामले में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना को अगस्त महीने के पहले हफ्ते तक अपना जवाब दाखिल करना होगा। आपको बता दें कि रामपुर में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को हेट स्पीच के पुराने मामले में तीन साल की सजा हुई थी।

    जिसके बाद आजम खान की विधायकी रद्द हो गई थी। हालांकि, अब एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें हेट स्पीच के मामले में बरी कर दिया है। वहीं, उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के आकाश सक्सेना ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को हराकर जीत दर्ज की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+