पूर्व प्रधान ने सर्विलांस टीम और पुलिस से की बदसलूकी, वीडियो वायरल

Rampur news, रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में चेकिंग के दौरान खुद को प्रधान बताने वाले युवक और उसके सा​थियों की स्टेटिक सर्विलांस टीम और पुलिस से झड़प हो गई। मामला तीन दिन पुराना है, जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेकर केस दर्ज कराया है। वीडियो में दिख रहा युवक पूर्व प्रधान है, जो खुद को सत्ताधारी पार्टी का बता रहा है और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गठित स्टेटिक सर्विलांस टीम चेकिंग के दौरान बदसुलूकी करता है।

case filed against village head over misbehaves with police in rampur

निर्वाचन आयोग के आदेश पर स्टेटिक सर्विलांस टीम गठित

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार स्टेटिक सर्विलांस टीम गठित है। वह स्थान और समय बदल कर चेकिंग करती रहती है। ऐसी ही एक चेकिंग शहजाद नगर थाना क्षेत्र के धमोरा चौकी क्षेत्र में हो रही थी, जहां एक युवक ने चेकिंग का विरोध किया और फिर उसके साथियों ने मिलकर पुलिस और सर्विलांस टीम के अन्य मेंबर्स के साथ बदसुलूकी की।

case filed against village head over misbehaves with police in rampur

केस दर्ज किया गया

इस आधार पर चार लोगों को नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक एके सिंह ने नामजद अभियुक्तों के संबंध में उनके पॉलिटिक स्टेटस की जानकारी ना होने की बात कही है। वहीं, आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा गठित स्टेटिक सर्विलांस टीम के कार्य में बाधा डालने पर अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किए गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+