एसटी हसन-आजम पर भड़कीं जया प्रदा, कानूनी कार्रवाई करने की दी चेतावनी

Recommended Video

    एसटी हसन-आजम पर भड़कीं जया प्रदा, कानूनी कार्रवाई करने की दी चेतावनी

    रामपुर। समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन और आजम खान द्वारा अमर्यादित टिप्पणी करने पर जया प्रदा प्रेस वार्ता कर जवाब दिया है। उन्होंने एसटी हसन और आजम खान पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सपा के दोनों सांसदों के बयान महिला विरोधी हैं और इसको लेकर पुलिस को तहरीर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने पूरे मामले की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करने की बात कही।

    bjp leader jaya prada attack on sp mp st hassan and azam khan

    भाजपा नेता जया प्रदा ने सोमवार को प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि आजम खान तो उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते रहते हैं, लेकिन मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन से ऐसी उम्मीद नहीं थी। एसटी हसन डॉक्टर हैं, पढ़े लिखे हैं। उनके बयान से पता चलता है कि महिलाओं के प्रति उनकी क्या सोच है। जयाप्रदा ने कहा कि अगर देश के सांसदों की महिलाओं के प्रति ऐसी सोच है तो क्या उनको संसद में बने रहने का अधिकार है। इस बारे में प्रधानमंत्री और पूरी संसद को सोचना चाहिए। महिला सम्मान की रक्षा के खातिर संसद में कानून लाया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि आजम खान सोचते हैं कि उनकी अमर्यादित टिप्पणियों से मैं रामपुर आना छोड़ दूंगी तो ऐसे संभव नहीं है। रामपुर मेरी कर्म भूमि है, यहां के लोगों ने मुझे दो बार सांसद बनाया है। मैं यहां आती रहूंगी। जयाप्रदा ने कहा कि मैं रामपुर के सांसद आजम खां और मुरादबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी।

    आजम खान सत्ता के पीछे पागल हैं
    पूर्व सांसद जया प्रदा ने कहा, "जौहर यूनिवर्सिटी के आप (आजम खान) चांसलर हैं और सांसद भी हैं। अभी सांसद बनकर संसद में गए हुए हैं, लेकिन आप जो दिखते हैं, वो हैं नहीं। आज़म कहता है कि हम बच्चों को शिक्षा देते हैं। वक्फ बोर्ड की जमीन और गरीब किसानों की जमीन पर कब्जा करके सत्ता के मजा ले रहे हो। आज़म खान सत्ता के पीछे पागल हैं, सत्ता के बगैर जी नहीं पाएंगे आप।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+