आजम खान की बड़ी बहन पुलिस से बोली, 'डीएम आकर मुझे शूट करें'

रामपुर। रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की बड़ी बहन निखत अफलाक को शुक्रवार को पुलिस ने हिरासत में लिया और थाने ले गई। इस दौरान निखत अफलाक ने पुलिस से कहा, डीएम आकर मुझे शूट करें। बता दें कि शुक्रवार को निखत अफलाक को पुलिस द्वारा कथित तौर पर जबरन थाने ले जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, किस मामले में यह कार्रवाई की गई है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

70 साल की हैं आजम की बहन

70 साल की हैं आजम की बहन

नसरीन ने बताया कि निखत अपने घर में खाना खा रही थीं। दो पुलिसकर्मी आई और बिना कुछ बताए उन्हें जबरन ले जाने लगीं। उन्होंने बताया कि निखत की उम्र 70 साल है। वह रिटायर्ड टीचर हैं। न उनके घर में पति है न बच्चा है। बता दें, पुलिस ने ये कार्रवाई क्यों की है, ये अभी स्पष्ट नहीं है। वहीं, पुलिस मामले में अभी कुछ नहीं बोल रही है।

आजम की पत्नी ने क्या कहा?

आजम की पत्नी ने क्या कहा?

मामले में समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद और आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा ने निखत को नमाज से पकड़कर घसीटते हुए पुलिस ले गई। उन्होंने कहा कि क्या ये लोकतांत्रिक तरीका है? यही पुलिस की कार्यप्रणाली है कि अकेली औरत को घर से घसीटकर इस तरह से ले जाया जाए। अगर पुलिस को कुछ पूछना ही है तो सीधे कह देती। उन्होंने बताया कि निखत भी जौहर ट्रस्ट की मेंबर हैं। जौहर ट्रस्ट के तो 7 सदस्य हैं। पुलिस ने अभी तक बताया ही नहीं कि क्यों उठाया गया है। तंजीम फातिमा ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर डरा-धमका रही है।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

एसपी रामपुर डॉ अजय पाल शर्मा ने बताया की जौहर यूनिवर्सिटी में किसानों की जमीनों को कब्जाने की जांच चल रही है। यह जमीन जौहर यूनिवर्सिटी को चौहर ट्रस्ट द्वारा 33 साल के पट्टे पर दी गई है। इसी संबंध में जोहर ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष (निखत) से पूछताछ की जा रही है। एसपी ने कहा कि मानवाधिकार के नियमों का पालन किया जा रहा है, सिर्फ जानकारी ली जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+