पत्नी तजीन फातिमा के नामांकन पर लंबे अरसे बाद रामपुर पहुंचे आजम क्या बोले?

रामपुर। यूपी के रामपुर में एक बार फिर चुनावी माहौल है। आजम खान के लोकसभा में पहुंच जाने के बाद रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है जिसके लिए सपा पार्टी ने आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा को मजबूत दावेदार मानते हुए चुनावी जंग में उतारा है। पिछले काफी समय से मुसीबतों में चल रहे आजम खान तजीन फातिमा के नामांकन में शामिल होने एक लंबे अरसे बाद रामपुर लौटे और उन्होंने कहा मुझे अदालत के फैसले पर विश्वास है।

Azam khan in rampur after long time

आजम खान ने अदालत के फैसले पर विश्वास जताते हुए कहा जिला इंतजामियां अपने किए हुए कामों को सही कर ले। जिला प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा मुजरिम हैं वो लोग जिन्होंने ऐसा काम किया। आज़म खान ने कहा कि मेरे जैसे आदमी के ऊपर 88 मुकदमे लगे हैं डकैती-लूट के, अगर यह मुकदमे किसी और शख्स पर होते तो मैं पूरे यकीन के साथ कहता हूं वह इस दुनिया में नहीं होता।

Azam khan in rampur after long time

आजम खान जमीन पर कब्जा करने के मामले में रामपुर के थाने में अपना बयान दर्ज कराने भी गए जिसकी जांच एसआईटी कर रही है। वहां से निकलकर कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी के साथ जो किया गया वह इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। जो तरीके अपनाए गए वह सही नहीं है। अधिकारी या तो निजी रंजिश निकाल रहे हैं या फिर किसी को खुश करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। देर हो सकती है लेकिन उनको इंसाफ मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+