आजम खान ने किया अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
रामपुर। आजम खान के आपत्तिजनक बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कह रहे हैं, 'मैंने ..... खाना नहीं खोला है। नाच घर नहीं खोला है। मैं .... लफ्ज खासतौर पर इस्तेमाल कर रहा हूं और लोगों को पता है कि यह शब्द कहां जाकर लग रहा है। जिस समाज में इस लफ्ज को मोहतरम मान लिया जाएगा, क्या वह समाज तरक्की करेगा, सिर उठा कर चलेगा? शरीफों की इज्जत है।

'अब शरीफों की इज्जत ऐसे लोग उतारेंगे'
आजम खान ने कहा कि अब शरीफों की इज्जत ऐसे लोग उतारेंगे। ऐसे लोग अपने आपको देवी देवता बताएंगे। हमारे मरे हुए मां-बाप तीन दिन तक टेलिविजन पर डिस्कस किए जाएंगे। देखा आपने अंजाम क्या हुआ, कितना पैसा खर्च हुआ। कहते थे कि अगर आजम खान जीत गया तो नाक निकल जाएगी। यहां हमने खुद कहते सुना है कि पूरी बीजेपी हार जाती, लेकिन आजम खान नहीं जीतता। हम इतने बुरे हैं सिर्फ इसलिए हैं कि हम बच्चों को पढ़ाते है।
झारखंड में हुई मॉब लिंचिंग पर सरकार पर निशाना
आजम खान ने झारखंड में हुई लिंचिंग मामले में सरकार पर हमला किया था। शनिवार को रामपुर पहुंचे आजम खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'देश में कानून तब काम करेगा, जब कानून की एजेंसियां काम करेंगी। झारखंड में लड़के को मारा और मारने वाले ही उसे थाने ले गए। थाने में लाने वालों से पुलिस ने यह नहीं पूछा कि आप कौन लोग हैं।'












Click it and Unblock the Notifications