मायावती के ऐलान और सपा-बसपा गठबंधन टूटने पर क्या बोले आजम खान?
Rampur

मायावती का ऐलान, अखिलेश ने किया स्वागत
बता दें, बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपनी पार्टी के हालात सुधारें, अभी गठबंधन पर यह स्थाई ब्रेक नहीं है, लेकिन उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में 11 सीटों पर बसपा अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा का बेस यानी यादवों के वोट ही उन्हें (सपा को) नहीं मिले। खुद डिंपल यादव और उनके बड़े नेता चुनाव हार गए। यह चिंता का विषय है। इस पर अखिलेश ने कहा कि अगर रास्ते अलग हो चुके हैं तो इसके लिए बधाई और उसका भी स्वागत।

जिला प्रशासन पर फिर साधा निशाना
आजम खान ने एक बार फिर जिला प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा बहुत डर था इस बात का कि पता नहीं प्रशासन इस ईद को किस रंग में रंग दे। बहुत जुल्म किए हैं रामपुर वालों पर, यह दो-तीन महीने बहुत भारी गुजरे हैं और हम समझते हैं जो भारी यहां गुजरे हैं पूरे मुल्क में ऐसे ही गुजरे होंगे।

गिरिराज सिंह के बयान पर किया पलटवार
भाजपा सांसद गिरिराज के इफ्तार पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एक मंत्री के शब्द सुने हैं इफ्तार के बारे में कितनी नापाक सोच है कितनी गंदी सोच है कितनी गिरी हुई सोच है, मुल्क के लिए कितनी खतरनाक सोच है कमजोर लोगों के लिए कितने तबाहकून मंसूबे हैं, लेकिन बरहाल सब चीजों का मुकाबला होगा।












Click it and Unblock the Notifications