उर्दू गेट गिराने पर भड़के आजम बोले, गांधी समाधि तोड़कर दिखाओ

Rampur news, रामपुर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मामले में मीडिएटर नियुक्त करने पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान ने सीधे तौर से टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि उम्मीद कर सकते हैं कि कमजोरों के साथ न्याय होगा।

उर्दू गेट तोड़ने पर भड़के आजम

उर्दू गेट तोड़ने पर भड़के आजम

इशारों-इशारों में स्पिरिचुअल लीडर श्री श्री रविशंकर का नाम लिये बिना कहा कि बीच में जो छोटे-बड़े नाम आ गये हैं, उनका इस बात से कोई लेना-देना नहीं, उन्हें तो सिर्फ शोहरत चाहिये। जिले में उर्दू गेट तोड़े जाने को लेकर भड़के हुए आजम खान ने कहा कि जिला अधिकारी महोदय आप अंग्रेजों के जमाने के कलेक्टर हैं और आप तानाशाह नहीं है। आपको जो अपवित्र मिशन देकर भेजा गया है, उसे छोड़िए आप।

 गांधी समाधि की भी एनओसी नहीं है- आजम

गांधी समाधि की भी एनओसी नहीं है- आजम

डीएम और एडीएम की जोड़ी के बारे में जनता को अवगत कराने की बात कहते हुए आजम ने कहा कि जिले में स्थित गांधी समाधि की भी एनओसी नहीं है, मैं आपको चुनौती दे रहा हूं, आपकी हिम्मत नहीं है। विकास के नाम पर अगर चीजों को बर्बाद करना है तो गिराओ गांधी समाधि। जिले के कई विकास कार्यों के नाम गिनाते हुए कहा कि उनकी एनओसी नहीं गिराओ, उन्हें भी।

आजम ने कहा-मुस्लिम भाजपा के टारगेट पर

आजम ने कहा-मुस्लिम भाजपा के टारगेट पर

जिले में निष्पक्ष चुनाव की नाउम्मीद जताते हुए आजम खान ने सपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि वह अपने राष्ट्रीय नेतृत्व से बात करेंगे कि चुनाव में जिले में लड़ा जाये या चुनाव का बहिष्कार किया जाये। कहा कि कमजोर और खासकर मुस्लिम भाजपा के टारगेट पर हैं। उनका मंसूबा है कि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र रामपुर में दंगा कराकर प्रदेश और फिर देश में इसका फायदा लेकर कहेंगे कि हम जो कह रहे हैं वह सही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+