मां शबनम से मिले रामपुर जेल पहुंचा बेटा ताज, राष्ट्रपति को पत्र लिखकर लगाई थी माफी की गुहार
Shabnam And Saleem Shocking Story, रामपुर। फांसी की सजा मुकर्रर होने के बाद शबनम और सलीम ने राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका लगाई थी, जिसे खारिज कर दिया गया है। हांलकि, शबनम को किस दिन फांसी दी जाएगी इसका फैसला अभी नहीं हुआ है। वहीं, रविवार को शबनम का बेटा उससे मिलने जेल पहुंच गया। इस दौरान उसकी देखभाल करने वाला बुलंदशहर निवासी पत्रकार उस्मान भी साथ रहे। बता दें, 14-15 अप्रैल 2008 की काली रात को शबनम ने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर अपने पूरे परिवार की हत्या कर दी। इस मामले में शबनम को फांसी की सजा सुनाई गई है।

शबनम ने जेल में दिया था ताज को जन्म
शबनम ने जेल में बेटे ताज को जन्म दिया था, जिसकी देखभाल बुलंदशहर के सुशीला विहार कॉलोनी में रहने वाले पत्रकार उस्मान सैफी कर रहे हैं। रविवार को उस्मान और उसका बेटा दोपहर करीब 12:00 बजे के आस पास रामपुर जिला कारागार के अंदर शबनम से मिलने गए। बता दें कि उस्मान सैफी के संरक्षण में शबनम का बेटा ताज पला-बढ़ा है। ताज को भी अब अपने मां (शबनम) के गुनाहों का अहसास है। हालांकि, 13 साल के ताज ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर अपनी मां को माफ करने की गुहार लगाई है।
'अंकल मेरी मां को कर दो माफ'
पत्रकार उस्मान ने ताज द्वारा राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखे जाने की जानकारी दी। शबनम के 13 साल के बेटे ताज ने राष्ट्रपति के नाम एक पत्र लिखा है, जिसमें उसने अपनी मां (शबनम) के लिए माफी की गुहार लगाई है। शबनम के बेटे ताज ने अपने पत्र में कहा कि, 'राष्ट्रपति अंकल जी, मेरी मां को माफ कर दो।'
जानिए कौन है शबनम, जिसे आजाद भारत के इतिहास में मिलेगी पहली बार फांसी
शबनम अली, उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के बावनखेड़ी गांव की रहने वाली है। शबनम के पिता शौकत अली शिक्षक थे। वो उनकी एकलौती बेटी थी और स्कूल में छोटे बच्चों को पढ़ाती थी। शबनम ने अंग्रेजी और भूगोल में एमए किया था। बच्चों को पढ़ाने के दौरान शबनम को सलीम से प्यार हो गया। लेकिन सलीम पांचवीं फेल था और पेशे से एक मजदूर था। इसलिए दोनों के संबंधों को लेकर परिजन विरोध कर रहे थे। 14-15 अप्रैल 2008 की काली रात को शबनम ने सलीम के साथ मिलकर अपने पूरे परिवार की हत्या कर दी। इस जघन्य हत्याकांड में शबनम के परिवार का कोई जिंदा बचा था तो वो खुद शबनम और उसके पेट में पल रहा दो माह का बेटा ही था। बता दें कि शबनम अली, वो महिला कैदी है जिसे आजाद भारत के इतिहास में पहली बार फांसी पर लटकाया जाएगा।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications