आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें, अब रिसॉर्ट पर चल सकता है प्रशासन का बुलडोजर

रामपुर। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर पहले से ही विवादों में घिरे समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान पर प्रशासन का शिंकजा कसता जा रहा है। अब जिला प्रशासन आजम खान के लग्जरी हमसफर रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में है। दरअसल, जुलाई महीने में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने आजम खान को नोटिस जारी किया था। नोटिस में कहा था कि अपने इस रिसॉर्ट के लिए उन्होंने सिंचाई विभाग के नाले की 1000 गज जमीन पर अवैध कब्ज़ा कर रखा है।

Administrations bulldozer can run on Azam Khans luxury resort

1000 गज जमीन पर किया गया है कब्जा
सांसद आजम खान के लग्जरी रिसॉर्ट हमसफर की भी शिकायत सिंचाई विभाग से की गई। सिंचाई विभाग ने शिकायत की जांच की तो शिकायत सही पाई गई। इस शिकायत के आधार पर सिंचाई विभाग ने हमसफर रिसॉर्ट को एक नोटिस जारी किया हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया था कि पसिया पुर शुमाली गांव के सहादत खान ने एक शिकायत पत्र दिया था। शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच की गई तो मामला सही पाया गया। उन्होंने बताया कि बड़कुसिया नाले का निर्माण कराया गया था, जिसका गाटा संख्या 129 में 1000 वर्ग मीटर जमीन है। उसपर चार दीवारी कर दी गई। हमने कैनाल एक्ट की धारा के 70 के अंतर्गत यह नोटिस जारी किया है।

क्या कहा डीएम ने
जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि हमसफर रिसॉर्ट में 1000 गज जमीन पर कब्जा किया गया है। यह जमीन पसियापुरा शुमाली से बड़कुसिया नाले की है। नाले पर कब्जे से पानी निकासी में दिक्कत हो रही है। सिचाई विभाग की ओर से अवैध कब्जा हटाने के लिए 15 दिन पहले 2 नोटिस दिए गये थे। लेकिन आजम खान ने दोनों नोटिसों का कोई जवाब नहीं दिया। जवाब नहीं देने और गेट को नहीं हटाने पर इसे बुलडोजर से तोड़ दिया जाएगा। रिसॉर्ट के पास ही पार्किंग के लिए भी अवैध कब्जा किया गया है। इसका मुकदमा एसडीएम की कोर्ट में चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+