1 दिन में कमा लिए 900 करोड़, जानिए कैसे? कभी मिलता था 60 रुपये का स्टाइपेंड
नई दिल्लीः राकेश झुनझुनवाला, शेयर बाजार में निवेश करने वाला एक ऐसा शख्स, जिसे किसी भी शेयर में घाटा नहीं मिला। राकेश ने पहली बार 60 रुपये के शेयर खरीदे थे और आज उसके पास करीब दस हजार करोड़ से ज्यादा के शेयर हैं। एक इंटरव्यू में राकेश ने बताया कि उन्होंने शेयरों की पहली सबसे बड़ी कमाई टाटा टी के शेयर बेचकर ही की थी।

एक ही ट्रांजेक्शन में 875 करोड़ कमाए।
10 हजार से ज्यादा के शेयर रखने वाले राकेश ने एक ही ट्रांजेक्शन में 875 करोड़ कमाए। टाइटन के शेयर में आए उछाल से राकेश को करोड़ों का फायदा हुआ। Q2 में टाइटन के शेयर में 19 फीसदी का उछला दर्ज किया गया।

कमा लिया 3,473 करोड़ रुपये का रेवेन्यू
शुक्रवार को कंपनी ने सितंबर क्वॉर्टर का रिजल्ट्स बताया, जिसे देखकर सब हैरान हो गए, सितंबर क्वॉर्टर में टाइटन के रेवेन्यू में 20 पर्सेंट से कम सालाना ग्रोथ की उम्मीद कर रहा था लेकिन कंपनी ने पिछले साल से 29 पर्सेंट ज्यादा 3,473 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमा लिया। एक इंटरव्यू में राकेश ने बताया कि उन्होंने टाटा टी के 5 हजार शेयर 43 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीदे थे, कुछ दिनों के बाद उन्होंने ये शेयर 143 के हिसाब से बीच दिए। जो पैसे मिले उन्होंने इस पैसे से फिर से टाटा टी के शेयर खरीद लिए।

बढ़ गई शेयरों की कीमत
इसके बाद राकेश ने टाइटन में निवेश किया। साल 2002-03 में उन्होंने टाइटन के 6 करोड़ शेयर 3 रुपये मूल्य के आधार पर खरीदे। आज एक शेयर की कीमत 623 रुपये हो गई है। इंटरव्यू में बोलते हुए राकेश ने कहा ‘एक चीज मुझे अलग करती है वो ये है कि मेरे अंदर हिम्मत है, मेरे बैंक में भले ही हजार रुपये हो लेकिन यदि मुझे लगता है कि कोई डील एक करोड़ के लायक है तो मैं उसे करूंगा। झटकों से मैं पीछे नहीं हटता हूं।' झुनझुनवाला ने कहा कि अगर नुकसान होता है तो उसे 10 मिनट तक एहसास करता हूं फिर आगे बढ़ जाता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications