'मिस यू मॉम एंड डैड, फ्रेंड्स लव यू सो मच', वॉट्सएप पर लिखा आखिरी स्टेटस, छत पर खुद को मारी गोली

राजकोट। गुजरात में मोड़ासा के मालपुर रोड स्थित नालंदा सोसायटी में एक युवक ने घर की छत पे अपने ही सिर पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग उधर दौड़े। जहां उन्होंने देखा कि युवक की मौत हो गई है। उन्होंने मृतक के पिता और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पाया गया कि मरने से पहले युवक ने वॉट्सएप स्टैट्स लिखा था, 'मिस यू मॉम एंड डैड, फ्रेंड्स..लव यू सो मच'

young man shoots himself in gujarat

इस युवक की पहचान हेमराजसिंह राठौड के तौर पर हुई। उसके स्टेट्स को पढ़कर उसके माता-पिता और दोस्त रोने लगे। बताया जा रहा है कि उसके पिता दशरथसिंह मोडासा कोर्ट में ड्यूटी करते हैं। हेमराजसिंह राठौड का जन्म अपने माता-पिता के यहां शादी के 12 साल बाद हुआ था। इसलिए, माता-पिता उसकी सभी ख्वाहिशें पूरी कर देते थे। हेमराजसिंह भी परिवार का पूरा ख्याल रखता था। दशरथसिंह ने हेमराज की इच्छा के मुताबिक, एक मेडिकल स्टोर खोलकर दिया था। बीते मंगलवार को दशरथसिंह की तबियत किसी वजह से खराब हुई तो सीने में दर्द होने की शिकायत की। जिसके चलते बेटा हेमराजसिंह उसको तुरंत अस्पताल ले गया था।

हालांकि, सारी रिपोर्ट नॉर्मल आने की वजह से बुधवार सुबह 11 बजे तक वह बहुत खुश था। लेकिन उसके कुछ ही घंटों बाद हेमराजसिंह द्वारा उठाए गए इस कदम से पिता को गहरा सदमा लगा। पुलिस हेमराजसिंह की खुदकुशी का कारण जानने में जुटी है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+