महिला ने बाइक सवार से लिफ्ट ली तो वह अपहरण कर भागने लगा, चिल्लाई तो नीचे गिराकर भागा, मौत
Gujarat News, जूनागढ़। गुजरात में वंथली के बंधडा के पास अनजान शख्स ने एक महिला का अपहरण कर निर्दयता से उसकी जान ले ली। महिला अपने बेटे की दवा लेकर वापस लौट रही थी, तभी चलते-चलते उसके पैरों में दर्द होने लगा। रोड़ पर उसने एक बाइक सवार शख्स से लिफ्ट ली, लेकिन बाइक सवार ने बजाए उसे उसके स्थान पर छोड़ने के, उसका अपहरण का प्रयास किया। महिला चीखी-चिल्लाई तो चलती बाइक से महिला को नीचे फेंककर फरार हो गया। नीचे गिरने से महिला की दर्दनाक मौत हुई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पुलिस के अनुसार, सिपाहियों ने सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त फुटे की जांच की। उसके बाद उन्होंने उक्त महिला के बारे में जानकारी हासिल की। महिला मंजुबेन वंथली में बंधडा की रहने वाली थी। उसके पति का नाम अशोकभाई चौहाण है। अशोकभाई चौहाण के बेटे को पेट में दर्द था। जिसके चलते मंजुबेन घर से साइकिल पर अपने बड़े बेटे के साथ दवाई लेने निकली।
दवा लेकर वापस आते समय मंजुबेन पैदल चल पड़ी, जबकि वह बेटा साइकिल पर पीछे रह गया। तभी पैरों में दर्द के चलते मंजुबेन ने एक अनजान बाइक सवार से लिफ्ट मांगी। लेकिन मंजुबेन का गांव आने के बावजूद बाइक सवार ने बाइक नहीं रोकी। वह भगाए ही ले जा रहा था। इससे मंजूबेन चिल्लाने लगी, जिसे वहां क्रिकेट खेल रहे करीब 20 लड़कों ने देखा। लड़कों ने बाइक का पीछा करना शुरू किया तो बाइक सवार ने मंजूबेन को बाइक से नीचे धक्का मार दिया और भाग गया।
चलती बाइक से गिरने पर मंंजूबेन के सिर पर तेज चोट आईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज मिलने से पहले ही उनकी जान चली गई। घटना के बारे में बंधडा के जितेन मकड़ियां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बाइक नंबर GJ-11/9007 के चालक को खोजने की कार्रवाई शुरु की है। जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें लाल रंग के शर्टवाला यह चालक स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इसके आधार पर पुलिस बाइक चालक की पहचान करने में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications