राजकोट-जूनागढ़ बस की ​महिला कंडक्टर को PSI ने मारे थप्पड़, महिलाओं ने यूं किया बीच-बचाव VIDEO

राजकोट। गुजरात में राजकोट-जूनागढ़ बस की ​महिला कंडक्टर की एक महिला पुलिस अधिकारी से कहासुनी हो गई। गुस्साई महिला पुलिस अधिकारी ने हाथापाई शुरू कर दी। थप्पड़ भी जड़ दिया। इससे वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। कई महिलाओं ने उन दोनों की लड़ाई रुकवाई। इस दौरान ​लोगों ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। उस वीडियो में महिला कंडक्टर और महिला पुलिस अधिकारी उलझती दिख रही हैं।

Recommended Video

    राजकोट-जूनागढ़ बस की ​महिला कंडक्टर को PSI ने मारे थप्पड़, महिलाओं ने यूं किया बीच-बचाव VIDEO
    Watch VIDEO: woman PSI slaps a lady bus conductor at Rajkot-Junagadh bus stand

    संवाददाता ने बताया कि, उक्त महिला कंडक्टर और महिला पुलिस अधिकारी पीएसआई डोडिया के बीच वाहन हटाने पर कहासुनी हुई थी। तभी पीएसआई द्वारा कंडक्टर पर हाथापाई कर दी गई। कुछ लोगों ने दोनों को अलग करने का भी प्रयास भी किया, लेकिन पीएसआई कंडक्टर को छोड़ ही नहीं रही थी। वहीं पर एक अन्य कर्मचारी ने पूरी घटना का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस कारण पूरा मामला डीसीपी स्तर के अधिकारियों तक पहुंच गया। जिसके बाद जांच-पड़ताल के आदेश दे दिए गए।

    उधर, घटनास्थल पर पीएसआई को उलझते देख लोगों में चर्चा होने लगी। कुछ लोगों ने कहा कि, पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए होती है, लेकिन यहां तो खाकी पहने हुए लेडी दबंगई पर उतर आई। जरा सी बहस पर महिला बस कंडक्टर की ही पिटाई शुरू कर दी। उक्त वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि, महिला पुलिस अधिकारी किस तरह महिला कंडक्टर से उलझ रही है। एक व्यक्ति बोला कि, अब यह देखना बाकी है कि किस धारा के तहत इस पुलिस अधिकारी पर केस दर्ज किया जाएगा।'

    Watch VIDEO: woman PSI slaps a lady bus conductor at Rajkot-Junagadh bus stand

    मारपीट की यह घटना यह घटना शहर के पुराने बस स्टेशन की बताई जा रही है। जहां जूनागढ़ से राजकोट के बीच की बसें आकर रुकती हैं। वहीं पर, आज राजकोट-जूनागढ़ बस की महिला कंडक्टर और महिला पुलिस अधिकारी पीएसआई डोडिया के बीच वाहन हटाने पर कहासुनी हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+