VIDEO: चोरी करने गांव में आए 3 युवक, एक चढ़ा पब्लिक के हत्थे, रस्से से बांधकर हुई धुनाई

Recommended Video

    VIDEO: चोरी करने गांव में आए 3 युवक, एक चढ़ा पब्लिक के हत्थे, रस्से से बांधकर हुई धुनाई

    वडोदरा। गुजरात में वडोदरा के पदमला गांव में सोमवार की सुबह तीन युवक चोरी करने पहुंचे थे। हालांकि, कुछ चुराने से पहले ही गांव वालों ने उनमें से एक युवक को पकड़कर बुरी तरह पीट डाला। उसको रस्से से बांधकर पूरे गांव में जुलूस निकाला गया। उसके वीडियो भी बनाए। इसके बाद चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। गांव वालों द्वारा निकाले गए इस जुलूस का वीडियो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    Watch Video: public beating a thief at vadodara

    संवाददाता के मुताबिक, सोमवार सुबह तकरीबन 4 बजे पदमला गांव के मारवाड़ा फली क्षेत्र में स्थित दीपकभाई पढियार के घर में तीन युवक चोरी करने के इरादे से घुसे। हालांकि, तभी परिजन नींद से जग गए और उनके द्वारा शोर मचाने के कारण तीनों अपना बाइक छोड़कर भागने लगे। लेकिन उनमें से एक युवक गांव वालों के हत्थे चढ़ जाने पर लोगों ने लाठियों से उसकी धुलाई कर दी।

    पकड़े गए युवक को गांव वालों ने न सिर्फ बुरी तरह पीटा बल्कि रस्से से बांधकर पूरे गांव में उसका जुलूस निकालने के बाद छानी पुलिस के हवाले कर दिया था। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि, बड़ी संख्या में गांव वाले इस चोर का जुलूस निकाल रहे हैं। जुलूस के दौरान भी कुछ लोग इस चोर पर अपना हाथ साफ कर रहे हैं। फिलहाल, युवक को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+