देखें वीडियो, नए ट्रैफिक नियमों से गुजरात में भड़के लोग, हेलमेट तोड़कर फेंकने लगे
राजकोट। नए ट्रैफिक नियम देशभर में लागू हो चुके हैं। हालांकि, राजस्थान और गुजरात समेत कुछ राज्यों की सरकारें इसे लेकर संशय में हैं। गुजरात सरकार ने अगले हफ्ते से नियम लागू करने की बात कही है। मगर, यहां राजकोट में लोग नए ट्रैफिक नियम को जानकर गुस्सा हो रहे हैं। गुस्साए लोगों ने शहर में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। इस प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में लोग हेलमेट तोड़कर फेंकते दिख रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि वो बढ़ा जुर्माना बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिजस की मनमर्जी रोकने के लिए यदि हाईकोर्ट भी जाना पड़े तो जाएंगे।

वीडियो में देखें हेलमेट तोड़ प्रदर्शन
वीडियो में आप हेलमेट तोड़ प्रदर्शन देख सकते हैं। कई लोगों ने अपने हाथों से ही अपना हेल्मेट तोड़कर फेंक दिया। बता दें कि, देश के कई राज्यो में ट्रैफिक का नया कानून लागू हो चुका है। हालांकि गुजरात सरकार ने अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया है।

''पुलिस लोगों को प्रताड़ित कर रही है''
राजकोट की पुलिस कमिश्नर कचहरी के सामने राजकोट मतदार एकता मंच की अगवाई में तीन दिनों का धरना शुरू कर दिया गया है। राजकोट मतदार एकता मंच के संयोजक अशोक पटेल का कहना है कि शहर में हेल्मेट पहनना जरूरी नहीं होने के बावजूद पुलिस लोगों को प्रताड़ित कर रही है।'

2005-2006 में जेल की सजा भोगी
बताया जा रहा है कि नए ट्रैफिक नियमों के विरोध में धरने को तीन दिन हो चुके हैं। लोगों की भीड़ बढ़ रही है। इसी के आधार पर वे हाईकोर्ट का रूख करना चाहते हैं। वर्ष 2005-2006 में अशोक पटेल और अन्य 30 लोगों ने हेल्मेट पहनने के विरोध में जेल की सजा भी भोगी है।












Click it and Unblock the Notifications