VIDEO: रोक के बावजूद पीपीई किट पहनकर गरबा खेले डॉक्टर, बोले- कोरोना से दूर रहकर पूरा किया शौक

राजकोट। गुजरात में गरबे के आयोजन पर इस बार सरकार ने कोरोना महामारी की वजह से रोक लगा दी। इससे काफी लोग हताश हो गए हैं, क्योंकि वे गरबा नृत्य को गुजरातियों की शान मानते हैं। ऐसे में राजकोट के कुछ डॉक्टरों ने पीपीई किट पहनकर गरबा खेला। इस दौरान कहा कि, हमने कोरोना से दूर रहकर शौक पूरा किया है। संवाददाता के भेजे वीडियो में डॉक्टर्स नृत्य करते दिख रहे हैं।

Watch Video: doctor garba with PPE Kit during covid-19

Recommended Video

    Gujarat: PPE किट पहनकर Doctor ने खेला Garba, देखिए वीडियो | वनइंडिया हिंदी

    वीडियो में देखा जा सकता है कि, 'मोहे याद सजन की आई' गीत की ताल पर डॉक्टर सिक्स स्टेप गरबा कर रहे हैं और इस दौरान आसपास कोई नहीं होने के कारण सोशल डिस्टेन्स का भी पालन हो रहा है। यहां तक कि उन्होंने डांडिया को भी सेनेटाइज किया हुआ था। जिससे कोरोना से बचकर गरबा का शौक भी पूरा हो गया। लोग डॉक्टर के इस अनूठे से जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं। संवाददाता ने बताया कि, डॉक्टर की पहचान गौरव गोहिल के रूप में हुई है। वह इन दिनों शहर के समरस हॉस्टल में कोरोना मरीजों का उपचार कर रहे हैं।

    Watch Video: doctor garba with PPE Kit during covid-19

    डॉक्टर ने अपने फ्री टाइम में गरबा किया होने की बात बताई। गौरव गोहिल के मुताबिक, हर साल हम ट्रेडिशनल कपड़े पहनकर गरबा खेलते थे। लेकिन इस वर्ष ऐसा मुमकिन नहीं होने के कारण मैंने पीपीई किट ही पहनकर शौक पूरा किया। मेरा सुझाव है कि सरकार लोगों को इस तरह गरबे की अनुमति दे। लोगों को कोरोना से बचते हुए यूं ही त्यौहार भी मनाने दिया जाए।

    Watch Video: doctor garba with PPE Kit during covid-19

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+