VIDEO: नदी से शहर में घुस आया 10 फीट लंबा मगरमच्छ, 7 जवानों ने 2 मिनट में ऐसे किया काबू
वडोदरा।

पानी में तैरते हुए रिहायशी इलाकों में घुसे मगरमच्छ
एनडीआरएफ द्वारा मगरमच्छ को पकड़े जाने पर स्थानीय लोगों ने चैन की सांस ली। वहीं, कुछ ने उस वक्त के वीडियो भी बना लिए। एक वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एनडीआरएफ के 7 जवानों को कैसे मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, इन जवानों ने अपनी सूझबूझ से तत्काल ही मगरमच्छ पकड़ लिया।

मुंह को रस्सी से बांधा
जवानों ने पहले मगरमच्छ को पानी से बाहर खींचा। बाद में उसके मुंह पर कपड़ा डालकर चार लोग उसके ऊपर बैठ गए। उसके बाद मुंह को रस्सी से बांधने लगे। पकड़े जाने पर मगरमच्छ अपना मुंह फाड़कर सामने खड़े जवान पर हमला करने का प्रयास करने लगा। किंतु आखिर में उसे काबू कर ही लिया गया।

विश्वामित्री नदी में हैं 10 फीट तक लंबे मगरमच्छ
वन सहायक संरक्षक विनोद दामोर के मुताबिक, मगरमच्छों को पकड़ने के लिए 6 टीमों का गठन किया गया है। विश्वामित्री नदी में 10 फीट तक लंबे मगरमच्छ पाए जाते हैं। लेकिन हमने अभी तक जो पकड़े उसमें ज्यादातर पांच फुट से भी कम थे। हालांकि, एनडीआरएफ की एक टीम ने 10 फीट लंबा मगर पकड़ा है।

कछुए सांप भी पकड़े जा रहे हैं
मगरमच्छों के अलावा वन विभाग की टीम ने पिछले दो दिनों में दो कछुओं और कुछ सांपों को भी आवासीय इलाकों से पकड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications