VIDEO: स्कूल से साइकिल पर घर लौट रही थी 7वीं की छात्रा, पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया

भावनगर। गुजरात में कालियाबीड क्षेत्र में एक किशोरी को ट्रक ने कुचल दिया। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह साइकिल पर घर जा रही थी। रास्ते में राममंत्र मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मारा और किशोरी को रौंदता हुआ निकल गया। किशोरी वहीं लहूलुहान पड़ी रही, जबकि सा​इकिल के टुकड़े-टुकड़े हो गए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

watch video: 7th Girl student dies after being hit by truck near bhavnagar

संवाददाता के अनुसार, मृतक किशोरी की पहचान आरती हरेशभाई गोहेल के तौर पर हुई है। वह सिंधुनगर में स्थित सरदारसिंह राणा स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ती थी। स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह अपनी साइकिल लेकर घर जा रही थी। तभी हादसा हुआ। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उठवाया। साथ ही पुलिस फरार ट्रक ड्राइवर को ढूंढने में जुट गई।

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ते पर खड़ी लॉरियों के कारण यहां पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। जिसके चलते इन लॉरियों को हटाने की मांग भी लोगों में उठ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+