मास्क न पहनने के बावजूद बहस कर रही थी पत्नी, पति ने पुलिसवालों के सामने ही मारा थप्पड़- VIDEO

राजकोट। शहर में लगे रात्रि कर्फ्यू के बीच सड़क पर मास्क न होने के बावजूद एक शख्स की पत्नी पुलिसकर्मियों से बहस कर रही थी। पति ने मास्क न पहनकर रखने की गलती मान ली, लेकिन पत्नी शांत न हुई। इस पर पति ने कहा- चुप रहो। ​फिर भी चुप न होने पर पति ने पुलिसकर्मियों के सामने ही पत्नी को थप्पड़ जड़ दिया। इस तरह मामला बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों ने दोनों को समझा-बुझाकर घर रवाना कर दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं गुस्साए पति ने क्या किया। बता दिया जाए कि, मास्क न होने के चलते उन दोनों का हजार रुपए चालान किया जा रहा था।

Watch: a husband slapped wife in rajkot, when she Was Arguing Even After Mistake

Recommended Video

    Viral Video: Mask न पहनने के बावजूद बहस कर रही थी Wife, Husband ने फिर किया ये | वनइंडिया हिंदी

    संवाददाता ने बताया कि, यह मामला राजकोट के त्रिकोण बाग क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने मास्क न होने पर बाइक सवार पति-पत्नी को रोका। पुलिस ने उनसे कहा कि, यहां रात्रि-कर्फ्यू लागू है। आपको हजार रुपए फाइन भरना पड़ेगा। यह सुनकर महिला भड़क गई और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगी। बोली कि, मेरे पास दुपट्टा नहीं है, जिससे मुंह बांधू।गलती के बावजूद महिला के बोलने पर पति भी गुस्सा हो गया और अपनी पत्नी पर ही हाथ छोड़ दिया। तब पुलिस ने उन दोनों को वहां से समझा-बुझाकर रवाना किया।

    मास्क न पहनने वालों को पुलिस शहर में इसी तरह रोककर उनका चालान काट रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते गुजरात के चार शहरों अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में रात्रि-कर्फ्यू जारी है। इस वजह से भी पुलिस ज्यादा सतर्क है। मास्क नहीं पहनने वालों से पुलिस द्वारा जुर्माना वसूला जा रहा है। राजकोट में हजार रुपए जुर्माना लगाया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+