वडोदरा: PSI बोला- नशे में तो वो लोग थे, रिवॉल्वर छीन रहे थे, मैंने गोली नहीं चलाई, खींचातानी में चल गई

Gujarat Crime News in Hindi, वडोदरा। गुजरात में वडोदरा स्थित मकरपुरा थाने के पीएसआई शक्तिसिंह चुडासमा द्वारा सोमवार रात एक पान की थड़ी पर एक व्यक्ति को गोलियां दाग दी गईं। इस घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति के परिजनों ने शक्तिसिंह की शिकायत की तो शक्तिसिंह ने सफाई दी। शक्तिसिंह ने कहा है कि उस घटना के वक्त मैं नशे में नहीं था, नशे में तो वो लोग थे। उन्होंने मेरी रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की थी। खींचा-तानी में गोलियां चल गईं।''

वडोदरा में पीएसआई ने रात में झगड़े में व्यक्ति को मारी गोली

वडोदरा में पीएसआई ने रात में झगड़े में व्यक्ति को मारी गोली

मालूम हो कि, घटनास्थल से उस रात के कुछ वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में पीएसआई शक्तिसिंह का कुछ लोगों से झगड़ा होते हुए दिख रहा है। इसी झगड़े में उसने अपनी रिवॉल्वर से एक व्यक्ति पर एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं। एक गोली उस व्यक्ति के पेट में लगी और बाकी पैर में लगीं। गोली लगते ही वह व्यक्ति वहीं बेहोश होकर गिर गया। उसे खून बहने लगा।
जिस वक्त यह फायरिंग कांड हुआ, तब उस व्यक्ति का भाई भी मौजूद था। शक्तिसिंह ने उस पर भी गोली चलाईं, लेकिन वह बच गया।

आरोपी पीएसआई ने खुद को ही बताया पीड़ित

आरोपी पीएसआई ने खुद को ही बताया पीड़ित

इस फायरिंग कांड के बाद पीड़ित व्यक्ति के परिजनों ने जब शक्तिसिंह की शिकायत की तो शक्तिसिंह ने खुद का पक्ष रखा। शक्तिसिंह ने कहा है कि वह रास्ते पर शराब पी रहे लोगों से पूछताछ कर रहा था। इस पर उन लोगों ने झगड़ा शुरू कर दिया। रिवॉल्वर छीनकर जानलेवा हमला भी किया। बचाव में चार गोलियां चल गईं, जिनमें से सिर्फ एक ही सुमित प्रजापति नामक व्यक्ति को लगी थी।''
इस तरह शक्तिसिंह ने पीड़ित पक्ष के सभी आरोपों को खारिज करते हुए खुद ही उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

मैं उधर से निकला, वहां कई लोग शराब पी रहे थे: पीएसआई

मैं उधर से निकला, वहां कई लोग शराब पी रहे थे: पीएसआई

शक्तिसिंह का कहना है कि जब मैं अपने थाने के क्षेत्र से गुजर रहा था, तो रविपार्क के पास कुछ लोग रास्ते की साइड में बैठकर शराब की महफ़िल करते दिखाई दिए। जिसके चलते उन्होंने शराबियों से परमिट की मांग की। इस पर शराब पी रहे लोगों ने मेरी पहचान मांगी, मैंने खुद को मकरपुरा थाने का पीएसआई बताया। यह सुनकर वे बिफर गए और कॉलर पकड़ ली। बाद में उन्होंने मुझपर जानलेवा हमला कर दिया। रिवॉल्वर छीन रहे थे, तभी खींचातानी में अचानक गोली चल गईं।''

'खींचातानी में चल गईं गोलियां, फिर वे लोग भाग गए'

'खींचातानी में चल गईं गोलियां, फिर वे लोग भाग गए'

बकौल शक्तिसिंह, वे कई लोग थे। उन्हीं से एक ने लोडेड रिवॉल्वर छीन ली। मैंने रिवॉल्वर वापस लेने का प्रयास किया, लेकिन वो लोग छोड़ने को तैयार नहीं थे। इसी दौरान अचानक गोलियां चल गईं और एक व्यक्ति को गोली लग गई। जिसके बाद वे सभी रिवॉल्वर छोड़कर भाग गए। फिर, मैं खुद पैरों और पेट पर लगी चोट का इलाज करवाने हॉस्पिटल आया।''

पीएसआई की ओर से दर्ज की गई है शिकायत: कमिश्नर

पीएसआई की ओर से दर्ज की गई है शिकायत: कमिश्नर

फायरिंग-कांड को लेकर पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने कहा है कि उच्च अधिकारियों द्वारा पूछताछ के बाद पीएसआई की बात सही लगने पर 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। फायरिंग में घायल हुए व्यक्ति का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। वह बेहोश है, इसलिए अभी उसकी ओर से शिकायत दर्ज नहीं की गई है। उसके होश में आते ही उसकी शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

पीएसआई के बयान से उलट लोगों में उठ रहे ये सवाल

पीएसआई के बयान से उलट लोगों में उठ रहे ये सवाल

पीएसआई की ओर से एफआईआर दर्ज होने पर लोगों में कई सवाल उठ रहे हैं। एक तो यह कि सोमवार रात 10 बजे लगी चोट का इलाज करवाने वह 5 घंटे बाद क्यों पहुंचे? दूसरे, अगर उस घटना में ज्यादा लोग थे और रिवॉल्वर भी उन्होंने छीन ली थी, तो गोली उन्ही में से एक को कैसे लगी? तीसरे, पीएसआई द्वारा सीमित के पिता मणिलाल पर हमला किया गया, यह बात कई स्थानीय लोगों ने कही है। मणिलाल का दूसरा बेटा गोली की आवाज सुनकर घर से बाहर दौड़ा था, जबकि पीएसआई कह रहा है कि वे सभी लोग झगड़ा कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+