बाइक सवार 2 दोस्त हुए हादसे का शिकार, एक था इकलौता बेटा, दूसरे का था जन्मदिन

Gujarat News, अमरेली। गुजरात में लाठी के मालवीया पिपरिया गांव के पास एक बाइक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक एक-दूजे के दोस्त थे। इनमें एक परिवार का इकलौता बेटा था, तो दूसरे का इसी दिन जन्मदिन था। दोनों की मौत बीते रोज शाम को तब हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों को भी खबर कर दी गई।

two friends die in bike accident

मृतकों में से एक की पहचान लाठी के जरखिया का रहने वाले कौशिक अशोकभाई सभाया के तौर पर हुई, जिसकी उम्र 18 साल थी और कल ही उसका जन्मदिन था। वह अपने अडताला गांव में रहने वाले दोस्त पीयूष नितिनभाई (पिपरिया) समेत अन्य एक दोस्त के साथ खाना खाने गया था। दोनों दोस्त अपने तीसरे मित्र को पिपरिया गांव छोड़ घर की ओर लौट रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन से उनका एक्सीडेंट हुआ। इस हादस में पीयूष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गंभीर रूप से घायल कौशिक को राजकोट अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक पीयूष परिवार का एक मात्र बेटा था।

two friends die in bike accident

बताया जाता है कि सरधार गुरुकुल में 11वीं कक्षा में पढ़ाई करता था। दोस्त का जन्मदिन होने के कारण वहछुट्टी लेकर गांव आया हुआ था। ऐसे में उसकी मौत से परिजनों को गहरा सदमा लगा है। इधर, पुलिस अज्ञात वाहन चालक को ढूंढने में जुटी है।

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+