छात्रा के पिता ने बेटे को मारा थप्पड़ तो दोस्तों के संग कर लिया छात्रा का अपहरण, फिर की दरिंदगी
राजकोट। गुजरात में राजकोट के थोराला क्षेत्र एक किशोरी का तीन लोगों ने अपहरण कर लिया। उसे अलग-अलग स्थानों पर ले गए और रेप किया। बुरी तरह प्रताड़ित करने के बाद उसके पिता को मार डालने की धमकियां देकर किसी जगह पर छोड़ गए। किशोरी जैसे-तैसे घर पहुंची। वहां उसकी हालत देखकर परिजन दंग रह गए। उसकी आपबीती सुनकर परिजनों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया।

संवाददाता के अनुसार, किशोरी की उम्र 13 साल है। तीन लोगों ने उसे इसलिए किडनैप किया, क्योंकि किशोरी के पिता का उन लोगों में से एक से विवाद हुआ था। उन लोगों में से एक के बेटे को उक्त किशोरी के पिता द्वारा पीटा गया बताया। जिसके बाद तीन लोगों ने उस किशोरी को किडनैप कर लिया। किशोरी के पिता द्वारा की थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, आरोपियों की पहचान केवल सोंदरवा, शामजी उर्फ शामों मकवाणा और केवल के दोस्त भूरा के रूप में हुई।
किशोरी के पिता ने कहा, मैं अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर अपने घर गया था। दोपहर को माता के साथ बाहर जा रहा था तभी शामजी मिला और उसने गालियां देकर मेरी बेटी का अपहरण किया। मैंने स्कूल जाकर देखा तो बेटी नहीं पहुंची। तब मैंने अपने संबंधियों को बताकर बेटी को ढूंढना शुरू कर दिया। लेकिन दिनभर कहीं उसका कुछ पता नहीं लगा। हालांकि शाम को 7 बजे थोराला के हार्दिक का कॉल आया। उसने मेरी बेटी को त्रम्बा के पास देखा। जिसके चलते हमलोग वहां दौड़ गए और बेटी को लेकर घर वापस लौट गए।
बेटी ने बताया कि जिन लोगों से पिता का झगड़ा हुआ था, उन्हीं ने किडनैप किया। बताया जाता है कि कुछ समय पहले शामजी के बेटे छोटू के साथ उनका झगड़ा हुआ था। उन्होंने छोटु को थप्पड़ मार दिया था। जिसका बदला लेने के लिए शामजी ने केवल और भूरा के साथ मिलकर उनकी बेटी का अपहरण और रेप करवाया। नाबालिग के मुताबिक, केवल के साथ उसकी दोस्ती है। कल रात केवल ने मुझे स्कूल के बाहर खड़े रहने के लिए कहा था। जिसके चलते पिता के जाने के बाद भी बाहर खड़ी थी। तभी केवल और उसका दोस्त भूरा एक्टिवा में आए और स्कूल के पीछेवाली गली में ले गए। जहां एक कार खड़ी थी। जिसमें शामजी भी मौजूद था। हालांकि मुझे केवल के साथ ही बिठाया गया। लेकिन मेरे लाख मना करने के बावजूद केवल ने जबर्दस्ती की। बाद में भूरा ने भी शारीरिक छेड़छाड़ करनी शुरू की। लेकिन केवल के समझाने पर वह रुक गया।
थोड़ी देर बाद शामजी ने भी मेरे साथ जबर्दस्ती करने का प्रयास किया। मेरे रोने के कारण वह मुझे मारने लगा और कहा कि, अपने पिता को समझा देना। उसने मेरे बेटे को चांटा मारा था इसीलिए तुम्हारी यह हालत की गई है। बाद में मुझको सरधार के पास कार से उतारकर वह लोग फरार हो गए। बताया जाता है कि दो आरोपी पुलिस की पकड़ में आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications