अच्छे मार्क्स दिलाने की कहकर हरेसमेंट करता था स्कूल संचालक, छात्राओं के पेरेंट्स ने पीटा, वीडियो
Gujarat News In hindi, जैतपुर। गुजरात के एक स्कूल में घुसकर छात्रा के पेरेंट्स ने संचालक की पिटाई कर दी। टीचर पर आरोप थे कि वह छात्रा से अश्लील हरकत करता था। छात्रा 10वीं की है, उसने अपने पेरेंट्स से शिकायत की थी कि स्कूल संचालक ने एग्जाम में अच्छे मार्क्स दिलाने की बात कहकर अपने चैंबर में हरेसमेंट किया था। जिसके बाद छात्रा के पेरेंट्स द्वारा सबके सामने उसे पीटा गया। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

सेक्सुअल हरेसमेंट के आरोपी की पिटाई का वीडियो वायरल
घटना नकलंक आश्रम स्थित अंग्रेजी स्कूल की है, जहां संचालक अरविंद सावलिया पर इसी स्कूल की छात्रा का उत्पीड़न किए जाने के आरोप लगे। छात्रा की शिकायत पर उसके माता-पिता दूसरे बच्चों के अभिभावकों के साथ स्कूल गए। वहां उन्हें अरविंद सावलिया मिल गया तो उसे पकड़ लिया। फिर जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा दिया गया।

छात्रा चैंबर में नहीं जाती, तो दूसरी को बुलाने भेजता
पुलिस के मुताबिक, 9वीं कक्षा की परीक्षाएं खत्म होने के बाद एक ही दिन की छुट्टी देकर संचालक ने 10वीं की पढ़ाई शुरु करवाई थी। इस दौरान स्कूल की 1 छात्रा को संचालक ने अपने चैंबर में बुलाया। छात्रा को चॉकलेट दी और फिर 10वीं में अच्छे परसेंटेज दिलाने की बातें करने लगा। पिछले दो-तीन दिन से वह ऐसा कर रहा था। वह छात्रा उसके चैंबर में नहीं जाती थी, तो वह दूसरी छात्रा को बुलाने भेजता था। जिसके चलते दोबारा उसकी ऑफिस में गई छात्रा को चॉकलेट देकर उसने सीसीटीवी कैमरा नहीं होने की वजह बताकर स्पोर्ट्स रूम में मिलने बुलाया। जहां छात्रा का फिजिकल हरेसमेंट किया गया।

पीड़िता सुसाइड करना चाहती थी, लेकिन..
स्कूल संचालक के इस कृत्य से आहत हुई छात्रा सुसाइड करना चाहती थी। हालांकि, इससे पहले उसने अपने माता-पिता को बताना चाहा। फिर माता-पिता ने तुरंत ही दूसरी छात्राओं के पेरेंट्स से संपर्क किया तो अन्य 7-8 छात्राओं के साथ भी ऐसी हरकत होने की जानकारी मिली। जिसके चलते गुस्साए सारे के सारे पेरेंट्स स्कूल पहुंच गए। मारपीट हुई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।












Click it and Unblock the Notifications