गुजरात: नवरात्रि देख रहे सरपंच के पति की गोली मारकर हत्या, सन्न रह गई भीड़

राजकोट। गुजरात में राजकोट के चोटिला स्थित जीवापर गांव में एक सरपंच के पति को गोली मार दी गई। रंजिश में एक शख्स ने सरपंच के पति को नवरात्रि के कार्यक्रम के दौरान निशाना बनाया। गोली लगते ही पीड़ित बेहोश हो गया। लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। हालांकि, उपचार मिलने से पहले ही उसका दम टूट गया। मृतक की पहचान भरतभाई के रूप में हुई। उसकी पत्नी रेखाबेन परालिया बतौर सरपंच कार्यरत हैं। बहरहाल, मृतक की लाश का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

Sarpanchs husband killed in firing rajkot

संवाददाता के अनुसार, दो साल पहले मृतक भरतभाई परालिया और हत्यारोपी राजा परालिया के बीच झगड़ा हुआ था। तब से राजा परालिया उसे मार डालने की योजना बना रहा था। हालांकि,भरतभाई उसे अकेले नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में बीती रात नवरात्रि कार्यक्रम के दौरान राजा परालिया बंदूक के साथ वहां पहुंच गया। किसी के कुछ समझने से पहले ही उसने भरतभाई को गोली मार दी। उसके बाद वहां से भाग गया।

सरेआम हुई इस वारदात से भीड़ सन्न रह गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली काफी नजदीक से मारी गई थी। भरतभाई परालिया का शरीर रक्तरंजित हो गया था। गांव की सरपंच की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+